फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   janmashtmi

धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार

Wed, 12 Aug 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
janmashtmi
बदायूं। मंगलवार को रात 12 बजे जब कन्हैया जी ने जन्म लिया तो हर तरफ उल्लास छा गया। घरों में घंटा घड़ियाल बज उठे और पूजा की गई। इस बार कोरोना के चलते मंदिरों में सामूहिक आयोजन नहीं हो सके लेकिन घरों में लोगों ने श्रद्धापूर्वक त्योहार मनाया। कई जगह बुधवार को भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके चलते मंगलवार को भी बाजारों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के त्योहार का कन्हैया के सभी भक्तों को इंतजार रहता है। उनके जन्म को हर कोई अपने अंदाज में मनाता है। घरों में मंदिरों को सजाकर कहीं कान्हा का हिंडोला बनाया जाता है तो कहीं उन्हें रंग बिरंगी पोशाकों को सजाया जाता है। मंगलवार को भी घरों में ऐसा ही माहौल रहा। सुबह से लोगों ने व्रत रखे और फलाहार किया। शाम से पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। इस दौरान घरों में मंदिरों को विशेष रूप से रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने रात के 12 बजाए वैसे ही लोगों ने घंटा घड़ियाल बजाकर खुशी का इजहार किया। इस बार कोरोना के कारण मंदिरों तथा सामूहिक आयोजनों पर रोक रही इसलिए घरों में ही लोगों ने त्योहार का आनंद लिया।
विज्ञापन

बुधवार को भी कई स्थानों पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके चलते मंगलवार को भी शहर के टिकटगंज, बड़ा बाजार, छह सड़का, सुभाष चौक आदि जगहों पर कन्हैया की रंग बिरंगी पोशाकों, झूले आदि से सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। खासकर महिलाओं ने यहां जोर शोर से खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराने की दुकानों पर भी जुटी भीड़, खरीदा गया व्रत का सामान
जन्माष्टमी पर अधिकांश लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में किराने की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। यहां सामाजिक दूरी का भी पालन होता दिखाई नहीं दिया। लोगों ने कूटू व सिंघाड़े का आटा, मखाने, सूखे मेवा आदि की जमकर खरीदारी की। पुराना बाजार, बड़ा बाजार, सुभाष चौक आदि जगहों पर शाम तक भीड़ लगी रही।

कन्हैया की पोशाकों से सजा बाजार
मंगलवार को कन्हैया की रंग बिरंगी पोशाकों से बाजार सजा रहा। कन्हैया के वस्त्रों समेत झूले, पालने समेत छोटे छोटे मुकुट, मालाएं आदि भी खूब बिकीं। कई जगहों पर जन्माष्टमी के दिन ही भाइयों को राखी बांधने की भी रस्म होती है, इसलिए कई महिलाएं राखियां खरीदतीं भी देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed