फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jan Arogya Mela: Animals tied at CHC and no doctors anywhere

जनआरोग्य मेला : सीएचसी पर बंधे जानवर तो कहीं डॉक्टर ही नहीं

Mon, 02 Sep 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Animals tied at CHC and no doctors anywhere
फैजगंज बेहटा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
बदायूं। रविवार को जिले की सभी पीएचसी पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला लगा। 43 पीएचसी में मात्र 10 पर ही डॉक्टर तैनात मिले। बाकी जगह फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय ने मरीजों को देखकर दवा दी। बादुल्लागंज पीएचसी का हाल तो सबसे बुरा था, यहां जानवर बंधे थे।
विज्ञापन






बादुल्लागंज: पीएचसी में बंध रहे जानवर, रखे जा रहे कंडे
कादरचौक। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादुल्लागंज का हाल बेहाल है। हाल यह है कि यहां पर जानवर बंधे हुए हैं। भवन में बाहर की तरफ कंडों का ढेर लगा है। इमारत काफी जर्जर हो चुकी है। पीएचसी महज दो कमरों में चल रही है। बाकी जर्जर हाल में है। डाॅक्टरों का कहना है कि लंबे समय से पीएचसी का यही हाल है। सरकार की तरफ से अभी कोई बजट ही नहीं आया है। बजट आने पर पीएचसी की मरम्मत कराई जाएगी। डॉ. गुलफाम ने बताया कि अधिकांश भवन पर गांव वालों का कब्जा है। बचे हुए भवन में कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली न होने से यहां बैठ पाना मुश्किल हो जाता है। मरीज भी गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। व्यवस्थाएं सुधरें तब कहीं जाकर मरीजाें को सही सुविधाएं मिलें। संवाद
विज्ञापन






बिल्सी में फार्मासिस्ट के हवाले रहा जनआरोग्य मेला
रिसौली। बिल्सी सीएचसी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसौली में डॉक्टर की तैनाती नहीं है। यहां फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय के हवाले ही जनआरोग्य मेला रहा। यहां 12 बजे तक 18 मरीज पहुंचे। आठ मरीज बुखार व दस दाद-खाज खुजली के आए। फार्मासिस्ट शशिकांत व वार्ड बॉय मदनलाल ने मरीजों को दवा दी। यहां पर बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं है। एक इंडिया मार्का हैंडपंप है, जिसमें गंदा पानी आ रहा था। मरीजों का यहां भीषण गर्मी से बुरा हाल है। चिकित्साधिकारी बिल्सी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि जल्द ही यहां बिजली पानी व प्रसव सेवाएं शुरू करवा दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






एक घंटा देरी से पहुंचीं चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल सिंह
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने दस बजे अस्पताल खोला तो मरीज आना शुरू हो गए। 11 बजे तक चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल सिंह नहीं पहुंचीं, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। उनके आने के बाद ही मरीजों को दवा मिल सकी। 65 मरीजों ने यहां दवा ली है। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा व कर्मचारी अनिल कुमार मेले में उपस्थित नहीं थे। संवाद






गर्मी से बेहाल दिखे मरीज और डॉक्टर
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी में विद्युत कनेक्शन तो है, लेकिन आज तक पंखे नहीं लग सके हैं। मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। स्टाफ तथा मरीजों के लिए बने महिला व पुरुष शौचालय खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, जिससे मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्साधिकारी कक्ष और लैब कक्ष में खिड़की-दरवाजे तक नहीं हैं। अपराह्न 11:00 बजे तक करीब 50 मरीजों ने जांच कराके दवा ली। फार्मासिस्ट समद अली केवल रविवार के दिन जनआरोग्य मेले में दिखाई देते हैं। शेष कार्य दिवस में आसफपुर में तैनात रहते हैं, जबकि उनकी नियुक्ति नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. जहीर अहमद, लैब टेक्नीशियन राहुल, फार्मासिस्ट समद अली, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, सफाई कर्मी जगदीश मौजूद रहे। संवाद



मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 2934 मरीजों ने पहुंचकर ली दवा



बदायूं। जिले में सभी 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। यहां वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीज ज्यादा रहे। सभी केंद्रों पर 2934 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 40 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। संवाद

फैजगंज बेहटा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

फैजगंज बेहटा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

फैजगंज बेहटा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

फैजगंज बेहटा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

फैजगंज बेहटा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

फैजगंज बेहटा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed