फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jam in front of Ujhani Mandi again, many vehicles stuck

Budaun News: उझानी मंडी के सामने फिर लगा जाम, तमाम वाहन फंसे

Mon, 09 Oct 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 09 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jam in front of Ujhani Mandi again, many vehicles stuck
उझानी में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने अनाज लदे वाहनों से हाईवे पर जाम लगने का सिलसिला बना हुआ है। रविवार सुबह फिर जाम लगा तो थोड़ी देर में ही सैकड़ों वाहन फंस गए। पूर्वाह्न तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम की शुरुआत सुबह नौ बजे हुई। मंडी समिति के आसपास के धर्मकांटा पर अनाज की तौल कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत अन्य वाहन पहुंचे, तभी से हाईवे से होकर बरेली और कासगंज की तरफ आने-जाने वाले वाहन फंसने लगे। करीब एक घंटे में ही दो एंबुलेंस समेत आधा दर्जन से अधिक रोडवेज बसें और ट्रकों की लाइन लग गई। कार सवार लोगों को भी आगे जाने का रास्ता नहीं मिला। इसके बाद हालात बेकाबू होने लगे तो पहले से तैनात होमगार्ड ने फोन करके मौके पर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने पहले तो वाहनों को पीछे हटवाने की कोशिश की। नाकाम रहने पर वाहनों को एक ओर छतुइया रेल फाटक तो दूसरी तरफ सहसवान मोड़ स्थित आंबेडकर चौराहे के पास रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद अनाज लदे वाहनों को मंडी परिसर में मोड़ दिया गया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर आवागमन सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइन लगाकर खड़े कर दिए जाते हैं अनाज लदे वाहन : मंडी के सामने हाईवे पर अनाज लदे वाहनों की वजह से आवागमन प्रभावित होना कोई नई बात नहीं है। तीन दिन पहले भी तीन घंटे तक जाम लगा था। इससे पहले आठ- नौ बार जाम में वाहन फंस चुके हैं। दरअसल, चालक अनाज लदे वाहनों को हाईवे पर बेतरतीब खड़े कर देते हैं। उन्हीं के बराबर नई लाइन लगा दी जाती है। सबकुछ जानकारी में होने के बाद भी मंडी और पुलिस कर्मी अनाज लदे वाहन चालकों समझा नहीं पाते। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मंडी मोड़ पर तैनात है। बाद में जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed