बदायूं। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा हुई। दूसरे दिन बैडमिंटन के सब जूनियर बालक वर्ग में विकास विजेता, जूनियर बालक वर्ग में विपिन, सब जूनियर बालिका वर्ग में विजेता अंजू व युगल बैडमिंटन में विजेता विकास व विनय रहे।
जूनियर बालक वर्क की कबड्डी प्रतियोगिता में जगत व कादरचौक की संयुक्त टीम विजेता रही। वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग में जगत की टीम व सब जूनियर में बालिका वर्ग में गांव बीबीपुर की टीम, जूनियर में बालिका वर्ग में कादरचौक की टीम विजय रही। विजय प्रतिभागियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया व मैडल ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास नारायण शर्मा, कांति प्रसाद, पीटीआई सत्यवीर सिंह, दीपेश पाल, राम अवतार, मुकेश कुमार मौजूद रहे। संवाद