फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It is Hariyali Teej today; bangles sold briskly in the markets.

Budaun News: हरियाली तीज आज, बाजार में खूब बिकीं चूड़ियां

Sat, 15 Aug 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
It is Hariyali Teej today; bangles sold briskly in the markets.
चूड़ियों की दुकान पर खरीदारी करती  महिलाएं। संवाद
बदायूं। शहर का बाजार स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज के रंग में भी सुबह से नजर आया। बाजार में दिनभर महिलाओं की भीड़ रही। स्टॉलों पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवातीं देर रात तक नजर आईं। वहीं, बड़ी संख्या में महिलाओं ने चूड़ियों सहित अन्य साज-शृंगार के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ी की दुकानों पर नजर आई। हरी, लाल और कांच की मनपसंद चूड़ियों के सेट खरीदने के लिए महिलाओं ने दुकानों पर घंटों बिताए। वहीं बाजार में जगह-जगह लगे स्टॉलों पर महिलाएं और युवतियां मेहंदी लगवाने के लिए देर रात तक पहुंचती रहीं। किसी ने हाथों पर बेल-बूटे तो किसी ने राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी लगवाई। मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट सुबह से देर रात तक व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि तीज और स्वतंत्रता दिवस एक साथ होने से इस बार बिक्री दोगुनी बढ़ गई है। दुकानदार राजेश का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्राहकी 30 फीसदी ज्यादा हुई है। खरीदारी करने आईं पूजा ने कहा कि तीज पर सजना हर महिला का सपना होता है, इसलिए खास तैयारी की जा रही है।

चूड़ियों की दुकान पर खरीदारी करती  महिलाएं। संवाद

चूड़ियों की दुकान पर खरीदारी करती  महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed