{"_id":"665baec15fa635da240bfd06","slug":"it-is-difficult-to-live-due-to-unaccounted-cutsfive-lakh-people-are-troubled-badaun-news-c-123-1-sbly1002-119722-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेहिसाब कटौती से जीना मुहाल...पांच लाख लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेहिसाब कटौती से जीना मुहाल...पांच लाख लोग परेशान
Sun, 02 Jun 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
बिसौली के शरह बरौलिया में सड़क पर गिरा बिजली का खंभा। संवाद
बदायूं। शहर से लेकर देहात तक जर्जर लाइनों में फाॅल्ट और ट्रिपिंग से पांच लाख लोग प्रभावित हैं। दिन में 15 से 20 बार लाइनों पर फाॅल्ट की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। फॉल्ट होते ही कर्मचारी लाइन ठीक करने के लिए शटडाउन लेते हैं। इस दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बार-बार बिजली गुल हाेने से ठीक से इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
गर्मी में खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग फीडरों पर फाॅल्ट तथा ट्रिपिंग के चलते पांच लाख लोग ऐसे रहे जिनकी रात में नींद उड़ी। यह समस्या पूरे जिले में है। शहर के लोगों ने ट्रिपिंग और फाल्ट से निजात दिलाने की बिजली विभाग के अफसरों से गुहार लगाई है। जेई विनोद कुमार का कहना है कि नगर में अभी 15 एमबीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर हैं, जिनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था जो पास हो गया है। जल्द ही इसको 20 एमबी तक कर दिया जाएगा। लोड बढ़ने से ट्रिपिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी।
ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिले तो कहीं गर्मी से राहत हो
रात दस बजे के बाद बिजली ने परेशान किया। लाइन में फाल्ट होने से बार बार बिजली जा रही थी। छोटे छोटे बच्चे गर्मी से व्याकुल हो गए। हारकर छत पर जाकर रात काटनी पड़ी। ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिले तो कहीं गर्मी से राहत मिले। सावन, श्रीराम नगर
विज्ञापन
दिन भर फाॅल्ट, सात घंटे नहीं मिली बिजली
दिन भर बिजली कटौती रही। जब भी पूछा तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फाॅल्ट हो गया है कर्मचारी ठीक कर रहे हैं। शटडाउन लिया गया है। लाइन ठीक होने के बाद सप्लाई मिलेगी। पूरे दिन लोग परेशान रहे। दिन भर में छह से सात घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। सौरभ गुप्ता, नई सराय
वार्ड नंबर 11 में रहते हैं। घर के सामने ही पिछले वर्ष बिजली के तार टूट कर गिर गये थे, जिनको आज तक बदला नहीं जा सका है। विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत भी की लेकिन उनको ठीक नहीं कराया जा सका है। नए तारों से लाइन पड़े तब निजात मिले। शान्ति प्रसाद
वार्ड नंबर एक में रह रहे हैं। दिन रात बिजली आने जाने से इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। शेड्यूल के हिसाब से बिजली मिले तो गर्मी से निजात मिले। कस्बे की 20 हजार आवादी प्रभावित हो रही है। दीपक
-- -- -- -- -- --
शेड्यूल के मुताबित नहीं मिल रही आपूर्ति
उसहैत। नगर को 20 घंटे मिलने का शेड्यूल होने के बाद भी दिन भर में चार पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऐसा ही हाल रात में भी है। नगर में 33/11 क्षमता का सबस्टेशन है, जिससे नगर के 11 वार्ड को बिजली सप्लाई होती है। ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
खंभा टूटकर गिरा, किसी ने नहीं ली सुध
बिसौली। तहसील क्षेत्र के शरह बरौलिया में चार दिन पहले पुराना बिजली का खंभा टूटकर गिरने से मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कई बार शिकायत करने पर भी खंभे को ठीक नहीं किया गया है। ग्रामवासियों ने डीएम व एसडीओ से शिकायत कर खंभा ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में निर्भय सक्सेना,नसरुद्दीन,फिदाहुसेन रामफूल गुप्ता,समीद अहमद आकाश कश्यप आदि रहे। ्र
बृहस्पतिवार रात बिजली व्यवस्था खराब रही थी। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या को देखते हुए ट्रांसफार्मरों का लोड़ बढ़ाने का काम चल रहा है। जल्द ही समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। शहर में कहीं से कोई बड़ी समस्या की सूचना नहीं है।- संजीव कुमार, एक्सईएन प्रथम विद्युत निगम