{"_id":"6ad9239f55419d97b10e24d9","slug":"investigation-into-corruption-allegations-stalled-council-members-send-letter-to-the-governor-badaun-news-c-123-1-bdn1037-175978-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अटकी, सभासदों ने राज्यपाल को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अटकी, सभासदों ने राज्यपाल को भेजा पत्र
विज्ञापन
इस्लामनगर। नगर पंचायत में डीजल खरीद, नए वाहनों की खरीद और प्रकाश व्यवस्था में अनियमितताओं की जांच 20 दिन बाद भी पूरी नहीं हुई है। नामित सभासदों ने जांच में देरी को लेकर राज्यपाल और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है।
शिकायतकर्ता नामित सभासद संजीव कुमार पहलवान उर्फ संजीव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पूर्व लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर नगर पंचायत की अनियमितताओं की शिकायत की थी। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से अपने जेठ के पेट्रोल पंप से डीजल-पेट्रोल की खरीद में भारी भ्रष्टाचार किया, जिसका कोई हिसाब नगर पंचायत में उपलब्ध नहीं है।
शिकायत में 2018 के बाद खरीदे गए वाहनों, बचे हुए कबाड़, प्रकाश व्यवस्था के लिए खरीदी गई लाइटों और पुरानी कबाड़ लाइटों की गणना व बिलों की जांच की मांग की थी। नगर विकास मंत्री ने 27 सितंबर को दो सप्ताह में सभी बिंदुओं पर आख्या मांगी थी। डीएम ने जांच उपजिलाधिकारी बिल्सी के माध्यम से राजस्व निरीक्षक को सौंपी थी।
विज्ञापन
संजीव गुप्ता का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने अब तक जांच नहीं की है। न ही शिकायतकर्ता का पक्ष जाना है। उन्होंने जांच अधिकारी पर जानबूझकर जांच दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द जांच नहीं हुई तो वह दोबारा नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलेंगे। पत्र पर तीनों नामित सभासद संजीव गुप्ता, नीरज राठी और अंकित वार्ष्णेय बिट्टू के हस्ताक्षर हैं। उपजिलाधिकारी बिल्सी गौरव आर्य ने बताया कि जांच में देरी पर नियमानुसार कार्रवाई होगी और जल्द जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया जाएगा।