फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation begins into business being carried out at the closed mint factory... Officers inspect the conditions

Budaun News: बंद मेंथा फैक्टरी में कारोबार होने की जांच शुरू... अफसरों ने देखे हालात

Sun, 18 Jan 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 18 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into business being carried out at the closed mint factory... Officers inspect the conditions
उझानी। पिछले साल भीषण अग्निकांड के बाद से बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी परिसर में पांच दिन पहले तीन सुरक्षा गार्डों की मौत के मामले और परिसर में कारोबार होने की जांच के लिए शनिवार दोपहर एडीएम एफआर के साथ अफसरों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके की स्थिति देखी और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

मेंथा फैक्टरी परिसर में सुरक्षा गार्ड जुगेंद्र, वीरभान उर्फ भानु और विवेक यादव की मौत के बाद जब मेंथा का कारोबार होने का शोर मचा तो डीएम अवनीश राय ने तीन सदस्यीय टीम से जांच कराने का आदेश दिया था। एडीएम एफआर डॉ. वैभव शर्मा के नेतृत्व में टीम दोपहर करीब दो बजे पूरे परिसर का मुआयना किया।
विज्ञापन

अफसरों को परिसर में ही मेंथा के नये और पुराने ड्रम मिले। मौके पर एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि जांच चल रही है। चूंकि, मृतकों के परिजनों में एक की ओर से आपराधिक रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है, वह पुलिस की विवेचना का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

जुगेंद्र के परिजन बोले- सीबीआई से जांच कराओ
फोटो- 7
- मेंथा फैक्टरी के सुपरवाइजर जुगेंद्र यादव की मौत के बाद से बदहवास परिजनों ने मैनेजर की गिरफ्तारी की मांग की है। पिता रामबहादुर और परिवारी रामआसरे ने बताया कि आरोपी मैनेजर जांच को प्रभवित करने की कोशिश कर रहा है। वह उनके एक रिश्तेदार को धमका चुका है। रामआसरे ने स्थानीय जांच पर नाराजगी व्यक्त की। जुगेंद्र के मासूम चार बच्चों की ओर इशारा करते हुए पिता रामबहादुर का कहना है कि सीबीआई से जांच करानी चाहिए। तीनों गार्डों की मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि तीनों की हत्या की गई है। न्याय के लिए वह चार दिन बाद धरना देंगे।
----------------------


विवेक के भाई का दावा... हम पेश करेंगे सबूत
फोटो- 14
- मेंथा फैक्टरी में मृत तीन सुरक्षा गार्डों में शामिल कादरचौक के गांव पसेई निवासी विवेक यादव का शनिवार दोपहर गांव में दसवां संस्कार हुआ। दसवां संस्कार के बाद भाई हरवेश ने बताया कि एक षडयंत्र के तहत हत्याएं हुई हैं। मेरे पास ऑडियो और वीडियो हैं, जिनसे लगता है कि फैक्टरी के अंदर अवैध काम चल रहा था।

-----------------------------

ब्रजेश यादव विधानसभा में उठाएंगे आवाज
-जुगेंद्र यादव के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने के लिए शनिवार पूरे दिन प्रमुख लोगों का आना-जाना रहा। सहसवान के विधायक ब्रजेश यादव, दातागंज के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव और जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव भी जुगेंद्र के परिजनों से मिले। विधायक ब्रजेश यादव ने बताया कि जुगेंद्र समेत तीनों सुरक्षा गार्डों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए वह विधानसभा में आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed