फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   International Women's Day honors half the population, many programs were held

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी का सम्मान, कई कार्यक्रम हुए

Tue, 09 Mar 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
International Women's Day honors half the population, many programs were held
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं को सम्मानित करने के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बदायूं क्लब समेत कई जगहों पर रोचक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन

बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ निशा अनंत, नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल भी मौजूद रहीं। यहां गायिका खुशी दयाल और कृपा दयाल समेत रंगमंच कलाकार सिम्मी नाजिर को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रजनी मिश्रा, रुपम अमित, हिना नंदन, प्रियंका वैश्य, नेहा रस्तोगी, निधि माहेश्वरी, बोस्की गुप्ता, सुमाली सिघंल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डॉ. पूनम गुप्ता, रुचि अग्रवाल, रजनी अरिहंत, नेहा अनुपम, आदि मौजूद रहीं। वकील नीलम मथुरिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया गया। सद्भावना मंच और महिला विभाग जमात-ए-इस्लामी हिंद की ओर से समाज में आत्महत्या का बढ़ता रुझान और कारणों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त उद्योग जैस्मिन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक डॉ. संजीदा आलम ने विचार रखे। डॉ. उमा सिंह गौर, अनवर आलम, बीआर सिंह, नितिन माहेश्वरी ने भी विचार रखे। सद्भावना फाउंडेशन की ओर से अलापुर में महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। नसरीन बेगम, प्रेेमलता यादव, कुसुमलता, शमा परवीन, सादिया फ़ातिमा, शीबा सिद्दीक़ी, जुबैर अली, मो. आजम, प्रभा गुप्ता, अनस, जाकिर हुसैन आदि ने विचार रखे।
रायफल क्लब बदायूं की ओर से महिला दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक गिरधारी सिंह राठौर ने महिलाओं को विभिन्न योगों के बारे में बताया। इस मौके पर योगेंद्र पाल सिंह, सतीश चंद्र दीक्षित, मदन पाल, महेश चंद्र, दिनेश कुमार शर्मा, रामफूल, रमन गुप्ता, चंद्रवती , कुसुम, विनीता शाक्य, कुसुम , अराधना पाल, नीता आदि रहे। ककराला स्थित मुस्लिम पीजी कॉलेज में एमएसडब्ल्यू की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंधक अजमल खान, प्राचार्य डॉ. रोशन परवीन ने छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर चंदन भारद्वाज, मणि भूषण सिंह, जेगम, सिमरन, अनुमु. अजीम आदि रहे।
विकास क्षेत्र जगत के गांव मझिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। जवाहरपुरी पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, कुसुम लता, करुणेश, मिथिलेश, सुमन, शशि, कटोरी देवी आदि मौजूद रहे। जेएसएम इंटर कॉलेज उसहैत में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैरम में मनीषा व निशानेबाजी में सुमन ने सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया। अरविंद गुप्ता, रामदास, अनेश पाल, विनय सिंह, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत उसहैत द्वारा नगर में बनाई गई सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों का उद्घाटन उसी मोहल्ले में रहने वाली बालिकाओं से कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में पूरे वर्ष कार्य करने की आवश्यकता है। महिला थाना प्रभारी रेनू सिंह भी मौजूद रहीं।
मदर एथीना स्कूल में मिशन शक्ति मंच के अंतर्गत स्कूल में अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। निदेशिका चयनिका सारस्वत समेत स्टाफ मौजूद रहा।
ककराला। मुस्लिम पीजीकॉलेज संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक अजमल खान, प्राचार्य डॉ. रोशन परवीन, मुहम्मद शोएब आदि मौजूद रहे।
उझानी। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने महिला वेंडरों और महिला सफाई कर्मियों को बुके देकर सम्मानित किया। नफीस अहम, राजकुमार गुप्ता और संजय शर्मा आदि मौजूद थे। कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ईओ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ लय निर्धारित करके आगे बढ़ने की सलाह दी। छात्राओं ने पोस्टर बनाकर महिला सशक्तीकरण का चित्रण किया। विजेता छात्राओं में हिमांशु गुंजन कुमारी और सुमन कुमारी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह, अनिल कुमार और अवधेश सक्सेना ने भी विचार रखे।

बिल्सी। तहसील सभागार में एसडीएम आरबी सिंह, सीओ अनिरुद्ध सिंह एवं तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर सेवा देने वाली महिला एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अवध प्रताप सिंह, जय भगवान सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सुधाकर शर्मा आदि मौजूद रहे। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने छात्राओं से मजबूत बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed