{"_id":"66f99464d67e5eaa4c005e8b","slug":"inter-district-vehicle-thief-arrested-15-bikes-recovered-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126771-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 15 बाइक मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 15 बाइक मिलीं
विज्ञापन
पुलिस लाइन में खड़े वाहन चोर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। उनकी निशानदेही पर 15 चोरी की बाइक बरामद की गईं हैं। चोरों के पास से एक मास्टर की (चाबी) भी पुलिस ने बरामद की है। दो चोर फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पूछताछ में चोरों ने अपने नाम नरेश, प्रमोद और दीप सिंह बताए हैं। बताया कि उनके दो साथी दीपक व विजयपाल हैं। ये लोग गैंग बनाकर आसपास के जिलों में मंदिर, अस्पताल, काॅलेज, मेडिकल स्टोर, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर घूमकर मास्टर चाबी से मोटर साइकिल का लॉक खोलकर बाइक चुराया करते थे। मौका मिलने पर उनके इंजन और नंबर प्लेट बदलकर गांव देहात के लोगों को बेच देते थे।
तीनों चोरों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बाइक चोरी कर रहे हैं। बाइकों को उन्होंने एमएफ हाईवे के किनारे बने खंडहरनुमा भट्ठे में छिपा रखा था। रविवार को बाइकें बेचने के लिए ले जाने की तैयार कर रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से मिलीं 15 बाइकों को बरामद कर पुलिस आरोपियों को थाने ले गई।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के चोर हैं। वाहन चोरी के अलावा गैंगस्टर तक की कार्रवाई इन चोरों पर की जा चुकी है। तीनों को जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को 20 हजार रुपये का इनाम दिया है।
बिल्सी में किराए पर रहता है अलीगढ़ का नरेश
पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर नरेश ने बताया कि वह अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी के गांव हसनपुर का रहने वाला है। हाल में वह जिले में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बिल्सी में एक किराए के मकान में रह रहा है। गांव गौसपुर का रहने वाला प्रमोद व दीपक भी उसके साथ में ही रह रहे थे। नरेश ने बताया कि कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव रोशननगर निवासी दीप सिंह और अलीगढ़ के ही छर्रा निवासी विजयपाल के साथ उसने गैंग बनाया था। पुलिस इन दोनों को भी तलाश कर रही है। सभी के खिलाफ 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।