{"_id":"942d91f2a2f8ae75904ce573bf26200b","slug":"inspection-report-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की जांच आख्याएं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की जांच आख्याएं गायब
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 20 Sep 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ब्लाकों का निरीक्षण कर वहां की खामियों के सुधार में लगे हैं। इसी दौरान उन्होंने समरेर ब्लाक में पाया कि संयुक्त विकास आयुक्त, सीडीओ और डीआरडीए के पीडी की निरीक्षण आख्याएं ब्लाक की निरीक्षण आख्या पत्रावली में नहीं हैं। बीडीओ अशोक कुमार ने भी ब्लाक का कोई निरीक्षण नहीं किया है। सीडीओ ने इस पर बेहद आपत्ति जताई है। कहा है कि अगर निरीक्षण आख्याएं नहीं होंगी तो अधिकारियों द्वारा सुधार के लिए दिए गए निर्देशों का परिपालन कैसे होगा। बीडीओ को कहा गया है कि वह निरीक्षण आख्या रजिस्टर को अध्यावधिक पूरा करें और सभी निरीक्षण आख्याएं संकलित रखें ताकि अगले निरीक्षण में इस खामी को दूर किया जा सके। निरीक्षण आख्याओं पर ही विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मानी वाली धुरी ब्लाक में सुधार तभी संभव है।
ब्लाक कौन से गाटा संख्या में पता नहीं
बदायूं। समरेर ब्लाक में जहां उच्चाधिकारियों की निरीक्षण आख्याएं गायब हैं, वहीं परिसंपत्ति रजिस्टर में यह भी इस स्पष्ट नहीं है कि ब्लाक भवन कौन से गाटा संख्या में बना है। सीडीओ ने ब्लाक की परिसंपत्तियों का पुन: अंकन कराए जाने और हर दो वर्ष में इसका सत्यपान कराए जाने के निर्देश दिए हैं।