{"_id":"6a4815a6c1aeb59ef00afe4c","slug":"innocent-child-dies-after-slipping-from-mothers-lap-and-falling-onto-the-road-badaun-news-c-123-1-bdn1037-167632-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मां की गोद से छिटक सड़क पर गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मां की गोद से छिटक सड़क पर गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव इकराम नगर गोटिया में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मलगांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर मां की गोद में बैठा चार वर्षीय मासूम छिटककर बाइक से सड़क पर गिर गया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। हादसा रेलवे क्रॉसिंग पर बारिश के पानी से हुई कीचड़ में बाइक फिसलने से हुआ।
गांव निवासी महबूब सैफी का बेटा शोहराब अपनी मां शबाना की गोद में बैठा था। महबूब बाइक चला रहे थे। तीनों बाइक से बरेली जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, बरेली रोड पर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर बारिश से काफी कीचड़ हो गई थी। यहीं पर बाइपास का निर्माण चल रहा है। एक साइड में ओवरब्रिज का भी काम चल रहा है। जैसे ही बाइक रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तभी कीचड़ में पहिया जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गई।
हादसे में मां की गोद में बैठा शोहराब सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, अस्पताल से मेमो बिनावर थाने आया था। पंचनामा कार्रवाई के लिए हल्का दरोगा को मौके पर भेजा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।