फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   injured

शटरिंग खोलते समय छज्जा गिरने से गृहस्वामी समेत तीन लोग घायल

Wed, 19 Aug 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
injured
उझानी (बदायूं)। निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते समय छज्जा गिरने से दो मजदूरों समेत गृहस्वामी घायल हो गए। वह मलबे के साथ ही जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर दौड़े पड़ोस के लोगों ने मलबा हटाकर सभी घायलों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया। घायलों में गृहस्वामी और एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह में कछला कस्बा के बार्ड नंबर-सात में हुआ। कस्बे के सत्यपाल सिंह ने पिछले दिनों अपने मकान का निर्माण कराया था। मकान के बाहर छज्जे की शटरिंग खोलने के लिए सत्यपाल ने पड़ोस के मजदूर जयपाल (22) और भागीरथ (28) को बुला लिया। उनके साथ गृहस्वामी सत्यपाल (25) भी शटरिंग खोलने में जुट गया। शटरिंग के नीचे से लोहे का गाडर हटाते समय छज्जा गिर पड़ा। मजदूर सीढ़ी पर चढ़े थे और सत्यपाल छज्जे पर बैठकर फंट्टियां पकड़ रहा था। उसी दौरान छज्जा गिरा। मजदूर भागीरथ, जयपाल और गृहस्वामी मलबे के साथ ही गिर पड़े। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। तीनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। घायलों में सत्यपाल और भागीरथ की हालत गंभीर बताई गई है। गृहस्वामी के परिजनों की मानें तो छज्जे की शटरिंग 19वें दिन खोली गई थी। उन्होंने सीमेंट की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed