फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Information about Ayurvedic treatment in the meeting of Pensioners Association

Budaun News: पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी

Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Information about Ayurvedic treatment in the meeting of Pensioners Association
बदायूं। सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर्स एसोसिएशन उप्र की बैठक बुधवार को कोषागार भवन में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में डॉ. अमन त्यागी ने आयुर्वेदिक इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में खानपान, दिनचर्या और प्राकृतिक उपचार के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में आयुर्वेद की उपयोगिता और उपचार के दौरान सावधानियों के बारे में भी सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की सलाह दी। प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुई रश्मि शर्मा का एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया। सदस्यों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed