फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Indians are one, but have different opinions...

Budaun News: भारतवासी एक हैं अलग-अलग मत तौल...

Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Indians are one, but have different opinions...
जोगीपुरा में काव्य गोष्ठी में कविता पाठ करते कवि। स्रोत-स्वयं
बदायूं। पहलगाम के कृत्य से, खून रहा है खौल, भारतवासी एक हैं अलग-अलग मत तौल। यह पक्तियां कवि अशोक खुराना ने जोगीपुर में आयोजित काव्य गोष्ठी के दौरान सुनाई। पहलगाम में हुई आतंकी घटना में मारे गये पर्यटकों को कवियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

समर बदायूंनी ने पढ़ा- दिल का हमारे कोई भी खाना नहीं खाली, हम अपने दिल के हर खाने में हिन्दुस्तान रखते हैं। षटवदन शंखधार ने पढ़ा पहलगाम में जो हुआ उससे सब नाराज, भेद भाव सब त्यागकर एक मंच पर आज। अहमद अमजदी ने पढ़ा- शब्दों में किस तरह से बयां अपना दुख करूं, मारा गया मुझे है मेरा नाम देखकर। कवि कामेश पाठक ने पढ़ा- करके कुकर्म अब पाक तू नापाक रहा। पाक बनने को भी पवित्र होना चाहिए। शैलेंद्र मिश्र देव ने पढ़ा- हाथ में कटोरा किंतु पीठ पर वार करे, पाक की यह हरकत अति नापाक है। इनके अतिरिक्त सुरेंद्र नाज़, खालिद नदीम आदि ने काव्य पाठ किया। गोष्ठी का संचालन कवि पवन शंखधार ने किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ शायर खालिद नदीम ने की। आरंभ राजवीर सिंह तरंग ने सरस्वती वंदना पढ़कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed