{"_id":"66b25e41ee85e81fb70bdee6","slug":"independence-day-celebrations-will-begin-with-memories-of-the-kakori-incident-badaun-news-c-123-1-sbly1002-123707-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: काकोरी कांड की यादों के साथ शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: काकोरी कांड की यादों के साथ शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन
बदायूं। अबकी बार काकोरी कांड की यादों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गौरवशाली ढंग से मनाने के दृष्टिगत कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक हुई।
बैठक में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आमजन स्वतंत्रता दिवस को गौरवशाली ढंग से मनाएं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि 9 अगस्त को काकोरी कांड की याद में समारोह होगा। 12 अगस्त को नशा मुक्ति अभियान चलेगा। 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पुलिस लाइन ग्राउंड में आतिशबाजी तथा नगर पालिका परिषद में कवि सम्मेलन/ मुशायरा होगा। 15 अगस्त को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला से शहीद स्थल कलक्ट्रेट तक निकलेगी।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी में दौड़ प्रतियोगिता होगी। निर्बल वर्गीय बस्तियां जैसे शिवपुरम, नेकपुर व बजरंग नगर में टीकाकरण कार्यक्रम होगा। ब्राहम्पुर स्थित जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पीछे श्रमदान, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में भाषण प्रतियोगिता होगी। समस्त शिक्षण संस्थानों में खेलकूद, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
डीएम ने टीबी मरीज को लिया गोद, पोषण पोटली दी
बदायूं। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने एक क्षय रोगी को गोद लेकर उसको प्रोटीन युक्त पोषण पोटली प्रदान की। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, सभी अधिकारियों से क्षय रोगियों को स्वेच्छा से गोद लेकर उनको पोषण पोटली उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इस अवसर पर डॉ. विनेश कुमार एवं सूरजपाल सिंह उपस्थित रहे। संवाद