फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Indefinite work boycott of Power Corporation engineers from today

Budaun News: पावर कॉरपोरेशन के अभियंताओं का आज से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

Mon, 28 Nov 2022 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Indefinite work boycott of Power Corporation engineers from today
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ और संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार से पावर कॉरपोरेशन के अभियंता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान डिवीजन कार्यालय पर मांगों के समर्थन में धरना देने के साथ मंगलवार को शाम पांच बजे से मशाल जुलूस भी निकाला लाएगा। अभियंता संघ ने आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए सभी जेई, एई, पावर कॉरपोरेशन के नियमित और संविदा कर्मचारियों, मीटर रीडरों, कंप्यूटर ऑपरेटरों का सहयोग भी मांगा है।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का विरोध, शीर्ष प्रबंधन के उत्पीड़नात्मक रवैया, विरोध में बिजली निगमों का एकीकरण कराने, पुरानी पेंशन की बहाली, तेलंगाना में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की एलएमबी 10 की सुविधा यथावत रहने, वेतन विसंगतियों को दूर कराने समेत कई मामलों को लेकर काफी समय से अभियंता संघ और संयुक्त संघर्ष समिति आंदोलित है। मांगे पूरी न होने के चलते मंगलवार 29 नवंबर से अभियंता संघ और संयुक्त संघर्ष समिति ने बेमियादी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्य बहिष्कार के दौरान सुबह आठ से दस बजे तक डिवीजन कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। शाम पांच बजे अधीक्षक अभियंता कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त परिषद और अभियंता संघ ने सभी कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन और मशाल जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया है। आंदोलन की सफलता के लिए सोमवार को जिम्मेदारियां भी बांट दी गईं। अतुल कुमार, यश भारद्वाज, धर्मात्मा गौड़, राम किशोर श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, समरजीत राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed