फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Increasing number of buses in workshop, broken on local routes

Budaun News: वर्कशॉप में बढ़ रही बसो की भीड़, लोकल रूटों पर टोटा

Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Increasing number of buses in workshop, broken on local routes
बदायूं। परिवहन निगम की कई बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। कुछ की समयावधि पूरी हो गई है। कुछ छोटी-मोटी कमियों की वजह से कई दिन से खड़ी हैं। इसकी वजह से कई रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है। यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के पास 130 बसें खुद की है। 35 अनुबंधित बसें है। इन बसों का संचालन दिल्ली, चंदौसी, ककराला, बरेली, उसावां, दातागंज रूट पर किया जा रहा है। इन रूटों पर रोजाना करीब 10 हजार यात्री रोडवेज बसों से यात्रा कर रहे हैं लेकिन मौजूदा समय में 130 बसों में से 17 बसों को विभाग ने सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में इन 17 बसों को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा करवा दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 10 बसें इंजन में खराबी होने के कारण से खड़ी है। सात-आठ बसें छोटी-मोटी कमियों के चलते वर्कशॉप में हैं। विभाग की लगभग 35 बसें रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी हैं। इसके अलावा लंबी दूरी तय करके आने वाली बसों को कुछ रेस्ट देने और कमियों को दूर करने के लिए 30 से 35 बसें रोजाना वर्कशॉप पहुंच रही है। इन्हें चेक करने के साथ-साथ कमियों को दूर करने और साफ-सफाई करने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में 130 बसों में से करीब 70 बसें तो रोजाना अधिकतर समय वर्कशॉप में खड़ी रहती है। बाकी बसों का संचालन किया जाता है। बताते हैं कि 35 अनुबंधित बसों में भी कुछ खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर चलती है सबसे ज्यादा बसें
विभाग के अनुसार 40 से 50 बसों के बीच रोडवेजों बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जाता है। इस रूट पर यात्रियों का सबसे ज्यादा आना-जाना होता है। कोई त्योहार होने पर दिल्ली, हापुड, बुलंदशहर समेत अन्य जिलों की बसें भी बदायूं-दिल्ली के लिए संचालित होना शुरू हो जाती है। बदायूं का हजारों आदमी दिल्ली में रहकर रोजगार कर रहा है जो त्योहारों पर अपने घर आता है।
लोकल रूटों पर हो रही दिक्कत
बदायूं से उसावां, इस्लामनगर, बिल्सी, उसावां, उसहैत, चंदौसी रूट पर बसें चलती है। इन खराब बसों ने इन रूटों पर बसों की संख्या कम कर दी है। दिल्ली रूट पर भी बसों की संख्या पहले की अपेक्षा कम है। पहले दिल्ली रूट पर 65 से 70 बसों का संचालन रोजाना हो रहा था, जो अब घटकर 40 से 50 कर दिया है। शुक्रवार को भी इन रूटों पर सफर करने वाले यात्री परेशान दिखे। रोडवेज पर मिलीं उसावां की ममता शाक्य ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से बिल्सी जाना है लेकिन बस नहीं है। उसहैत के रामलाल और नरेश बदायूं आए थे। वनकोटा जाना था, लेकिन पिछले एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे थे। ऐसे ही कई यात्री लोकल रूटों पर बसों के लिए परेशान दिखे तो कुछ ने डग्गामार की राह पकड़ ली।

निगम की 17 बसें संरेडर की जा रही हैं। उनको वर्कशॉप में खड़ा किया गया है। इसमें कुछ बसें खराब है, उनको सही कराकर संबंधित रूटों पर भेजा रहा है। कुछ बसें रूटीन में आती है, उनको तुरंत ही भेज दिया जाता है। कोशिश की जाती है कि यात्रियों को परेशानी न हो।
- अशोक कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed