फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   incomplete muda bridge will be built in Dataganj for 155 crore rupees in Budaun

Budaun News: दातागंज में 155 करोड़ से बनेगा अधूरा मुड़ा पुल, बीते साल कार गिरने से हुई थी तीन युवकों की मौत

Thu, 02 Oct 2025 05:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 05:12 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में बीते साल नवंबर में अधूरे मुड़ा पुल से कार नीचे गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। अब इस पुल को 155 करोड़ रुपये से पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
incomplete muda bridge will be built in Dataganj for 155 crore rupees in Budaun
दातागंज केे मुड़ा में बना पुल। संवाद

विस्तार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी के जिस अधूरे मुड़ा पुल से पिछले साल 24 नवंबर 2024 से कार गिरने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी, उस पुल को अब 155 करोड़ रुपये से पूरा किया जाएगा। गूगल मैप के सहारे इस अधूरे पुल पर पहुंचे इन युवकों को पता नहीं था कि आगे उनकी मौत इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


गांव मुड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर बने पुल का एक हिस्सा 2023 में बह गया था। इसके स्थायी समाधान के लिए आईआईटी रुड़की से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। जनवरी 2025 में टीम ने मॉडल स्टडी की। चार माह बाद में अपनी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को सौंपी। उसके बाद 155 करोड़ रुपये का डीपीआर बनाई गई। इस धनराशि से 200 मीटर पुल की लंबाई बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा 400 मीटर का संपर्क मार्ग और करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बाढ़ से टूटा था संपर्क
12 सितंबर 2023 में रामगंगा में आई भीषण बाढ़ के दौरान पुल का संपर्क मार्ग पूरी तरह कट गया था। इसके बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों की आवाजाही ठप हो गई थी। मरीजों को अस्पताल ले जाना, बच्चों का स्कूल आना-जाना और किसानों का खेत तक पहुंचना तक बेहद मुश्किल हो गया था। वहीं 24 नवंबर 2024 को गुरुग्राम से फरीदपुर में एक शादी समारोह में जा रहे कार सवार मैनपुरी के बिछवां निवासी अमित सिंह (38), फर्रुखाबाद के एमादपुर हीरामन निवासी अजीत कुमार (35) और उनके चचेरे भाई नितिन (30) इसी पुल से गिर गए थे। वह बदायूं होते हुए गूगल मैप के जरिये आगे बढ़ रहे थे और अधूरे पुल से गिर गए। हादसे के गूगल को अपने मैप से यह पुल तक हटाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दातागंज से फरीदपुर के बीच घटेगी 38 किलोमीटर दूरी
दातागंज से फरीदपुर को जाने के लिए 68 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। पुल पूरा होने पर यह दूरी महज 30 किलोमीटर रह जाती है। ऐसे में पुल के बनने से 38 किलोमीटर की दूरी घटेगी। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बजत हो सकेगी। वहीं दातागंज से फरीदपुर होते हुए तिलहर, कटरा, शाहजहांपुर, लखनऊ, सीतापुर के लिए भी यह सीधा रूट है।

आईआईटी की रिपोर्ट आने के बाद मुड़ा पुल और संपर्क मार्ग के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। इसे शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed