फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Incomplete construction of the road leading to three towns became a problem

Budaun News: तीन कस्बों को जाने वाले मार्ग का अधूरा निर्माण बना मुसीबत

Mon, 30 Jun 2025 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Incomplete construction of the road leading to three towns became a problem
गौरव वार्ष्णेय।
बिसौली। नगर के बुध बाजार रोड से बिल्सी, इस्लामनगर और सहसवान को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले पांच साल से बदहाल है। इस मार्ग पर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान और कई स्कूल है। इसके बावजूद अधूरा काम छोड़ भागे ठेकेदार ने सड़क का काम पूरा नहीं कराया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस रास्ते पर दो इंग्लिश मीडियम स्कूल, एक इंटर कॉलेज, बड़े शोरूम, थोक गोदाम और इलाके के प्रमुख बारातघर हैं। सड़क की बदहाली से लाखों का कारोबार ठप हो गया है। बारिश में डिवाइडर के चलते पानी का निकास नहीं होता, इससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से दो साल पहले 44 मीटर सड़क बनवाई गई, क्षेत्रीय नागरिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी तो 100 मीटर की और मंजूरी दी गई। लेकिन ठेकेदार तीन महीने से काम अधूरा छोड़कर चला गया है। इसी मार्ग पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष का आवास है।
विज्ञापन



फोटो 09-
- समाजसेवी कपिल आनंद ने कहा कि इस मार्ग को लेकर हर आम और खास परेशान हैं। गड्ढों के कारण वाहन तो दूर पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। चार साल से लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन सड़क को ठीक नहीं कराया गया है। इस रोड को लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-13
-शोरूम संचालक गौरव वार्ष्णेय ने कहा रोड की दुर्दशा देख ग्राहकों ने इधर से गुजरना कम कर दिया है। इससे यहां व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। सड़क सुधर जाए तभी व्यापार शुरू हो सकेगा। शिकायतें तो बहुत कर लीं, अब व्यापारी आंदोलन के मूड में है।

वर्जन-
सड़क के अधूरे हिस्से के निर्माण के लिए बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा, अधूरा काम शुरू कराकर सड़क निर्माण पूरा कराया जाएगा। लोगों की परेशानी दूर करना हमारी प्राथमिकता है। -रवि यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बिसौली।

गौरव वार्ष्णेय।

गौरव वार्ष्णेय।

गौरव वार्ष्णेय।

गौरव वार्ष्णेय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed