फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   incidents of fruad by the atm password rised

एटीएम का नंबर पता कर ठग उड़ा रहे रकम

Sat, 09 Jan 2016 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 09 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
incidents of fruad by the atm password rised
लगातार बढ़ी रहीं मोबाइल से ठगी की घटनाएं
विज्ञापन


- इस तरह होती है ठगी
बैंक उपभोक्ता के नंबर पर ठगी गिरोह का सदस्य कॉल करता है। उपभोक्ता से कहता है कि उसका एटीएम ब्लॉक कर दिया गया है। अगर उसे एटीएम फिर से चालू कराना है तो बैंक के नाम के साथ एटीएस का 16 नंबर का पिन नंबर और पासवर्ड बताना होगा। तमाम उपभोक्ता झांसे में आकर एटीएम का पिन और पासवर्ड बता देंते हैं। इसके बाद गिरोह के सदस्य इंटरनेट के जरिए रकम को ट्रांसफर कर लेते हैं। जब तक उपभोक्ता को पता चलता है देर हो चुकी होती है।
केस- एक
सिविल लाइंस थाने के गांव मुजाहिदपुर के ओमकार के मोबाइल पर दो महीने पहले एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का एरिया मैनेजर बताते हुए उसका एटीएम ब्लॉक होने की बात कही। उससे पिन और पासवर्ड पूछा। ओमकार ने अपना पिन और पासवर्ड बता दिया। बस फिर क्या था। उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये साफ हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट जरूर दर्ज कर ली है, लेकिन कार्रवाई अब तक शून्य है।
विज्ञापन

केस-दो
शहर के मोहल्ला सोथा निवासी कामिल का पुत्र मुजाहिद लखनऊ में रखकर पढ़ाई करता है। वाक्या तीन महीने पहले का है। मुजाहिद के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने मुजाहिद से कहा कि उसका एटीएम ब्लॉक कर दिया गया है। अगर उसे फिर से एटीएम चालू कराना है तो पिन और पासवर्ड बताना होगा। फोन करने वाले के झांसे में आकर मुजाहिद ने पिन और पासवर्ड बता दिया। अगले ही दिन मुजाहिद के खाते से 13 हजार रुपये साफ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता जरूरी
इस संबंध में एसएसपी सौमित्र यादव का कहना है कि पुलिस ने जो भी मामले दर्ज किए हैं, उनमें पड़ताल चल रही है। गिरोह को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं को भी जागरुक होना होगा। उनको समझना होगा कि सभी बैंक खुद ही निर्देशित करते हैं कि किसी को भी अपना पासवर्ड न बताएं। अगर एटीएम ब्लॉक होता है तो सीधे बैंक में संपर्क करना चाहिए। ऐसा करने से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed