{"_id":"6adbbbe241df4702f50318ff","slug":"in-ujhani-a-warehouse-was-opened-for-an-inspection-of-firecrackers-after-which-it-was-sealed-badaun-news-c-123-1-sbly1035-176099-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में गोदाम खुलवाकर की पटाखों की चेकिंग, फिर कर दिया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में गोदाम खुलवाकर की पटाखों की चेकिंग, फिर कर दिया सील
विज्ञापन
उझानी मे पटाखा गोदाम में चेकिंग के दौरान मौजूद पुलिस कर्मी। स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। संजरपुर रोड स्थित नविश इंटरप्राइजेज का सीलबंद पटाखा गोदाम एक बार फिर चेकिंग के लिए खोला गया। एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी की मौजूदगी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने गोदाम में मौजूद पटाखों के भंडारण को चेक कराया। चेकिंग के बाद गोदाम फिर सील कर दिया गया।
शुक्रवार पूर्वाह्न एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव सीलबंद गोदाम पहुंचे। उन्होंने सील तुड़वाकर अपनी मौजूदगी में गोदाम के अंदर पटाखों के भंडारण की चेकिंग कराई। करीब तीन घंटे तक चेकिंग हुई। चेकिंग में पटाखों के मूल्यांकन को लेकर पसोपेश के बीच गोदाम मालिक को भी मौके पर बुलाकर जानकारी की गई। बाद में गोदाम फिर सील कर दिया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम को भी चेकिंग के लिए अधिकारी आए थे। गोदाम समेत आसपास के इलाके का मुआयना भी किया था।
बता दें कि सितंबर में गोदाम सील करने के बाद अधिकारियों ने गोदाम में लाइसेंस की क्षमता से अधिक भंडार होने का दावा किया था। नविश इंटरप्राइजेज के संचालक ने अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि भंडारण लाइसेंस की क्षमता के अनुरूप है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम पहले से सील था। भंडारण के मूल्यांकन के लिए ही अधिकारियों की मौजूदगी में सील खोली गई थी।
विज्ञापन
--
डीएम ने मांगी अस्थायी पटाखा बाजार स्थलों की सूची
बदायूं। दिवाली पर पटाखों की अस्थायी दुकानों के बाजार लगवाने के संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम अवनीश राय ने 24 अक्तूबर तक नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी पुलिस, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी से जांच कर पटाखों के अस्थायी बाजार लगाए जाने के लिए स्थान चयन करने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
डीएम ने निर्देशित किया है कि अस्थायी शेड से आतिशबाजी भंडारण एवं विक्रय के लिए लाइसेंस विस्फोटक नियमावली एवं गजट नोटिफिकेशन का पूर्णतः अनुपालन कराते हुए जारी करें। डीएम ने कहा है कि बिना लाइसेंस आतिशबाजी का भंडारण या विक्रय मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद