फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the rain, the roof of the house collapsed and the wall collapsed, six injured

Budaun News: बारिश में कहीं मकान की छत गिरी तो कहीं दीवार, छह घायल

Fri, 20 Sep 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
In the rain, the roof of the house collapsed and the wall collapsed, six injured
इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद
बदायूं। जनपद में बुधवार रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते अगल-अलग स्थानों पर मकान की छत और दीवारें गिर गईं। मलबे की चपेट में आने से छह लोग और एक पशु घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव चतुरी के प्राथमिक विद्यालय की छत बरसात में टपक रही थी। इससे कमरे में लगा छत का पंखा रात में गिर गया।
विज्ञापन





वृद्ध के ऊपर गिरी दीवार, पैर टूटा
जरीफनगर। बरसात के चलते जरीफनगर क्षेत्र के रामपुर टप्पा वैश्य में अपनी झोंपड़ी में सो रहे वृद्ध अंगन (60) पुत्र त्रिलोकी के ऊपर बुधवार की रात दीवार गिर गई। इससे उनका एक पैर टूट गया। उन्हें उपचार के लिए बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन





दहगवां में मकान की छत, तीन घरों की गिरी दीवार
दहगवां। ब्लॉक क्षेत्र दहगवां के गांव सुल्तानपुर टप्पा फरीद नगर में तीन घरों की बुधवार की रात दीवार गिर गई। गांव के ही सत्यपाल के मकान की दीवार गिरने से उसकी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के ही बेनीराम की पशुशाला की दीवार गिरी। चपेट में आकर बेनीराम घायल हो गए। साथ ही वीरेश के घर की दीवार गिर गई। चपेट में आकर वीरेश और उनकी पत्नी शालू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा थाना जरीफनगर के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी कय्यूम पुत्र शाहमीर के मकान की कच्ची छत बृहस्पतिवार की सुबह गिर गई। उस समय घर में कोई भी सदस्य नहीं था। बताया जाता है कि सभी लोग दिल्ली में रहते हैं। इससे बड़ा हादसा टल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





मकान की छत गिरी, मां बेटे घायल
इस्लामनगर। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नदेरी निवासी अफसर के मकान की छत कच्ची होने के चलते बरसात में बुधवार की रात गिर गई। मलबे में दबकर अफसर और उनकी मां नगीना घायल हो गईं। चीख पुकार पर आसपास के गांव के लोग आ गए। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। संवाद






लंबे समय से टपक रही थी प्राथमिक विद्यालय की छत
कादरचौक। क्षेत्र के गांव चतुरी का प्राथमिक विद्यालय की छत जर्जर है। बरसात में छत टपक रही है। बुधवार की रात कमरे के अंदर लगा छत वाला पंखे का कुंदा जर्जर छत होने से निकल गया और पंखा नीचे गिर गया। गनीमत यह है कि यह हादसा रात में हुआ। संवाद

इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद

इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद

इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद

इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद

इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद

इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद

इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद

इस्लामनगर के गांव नदेरी में गिरी मकान की छत का फैला मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed