{"_id":"64b446da35b312b8c50a18b6","slug":"in-sp-leaders-garden-the-watchman-and-family-members-were-tied-and-beaten-looted-badaun-news-c-123-1-bdn1001-990-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सपा नेता के बाग में चौकीदार व परिजनों को बांधकर पीटा, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सपा नेता के बाग में चौकीदार व परिजनों को बांधकर पीटा, लूटपाट
Mon, 17 Jul 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में सपा नेता फखरे अहमद शोबी के बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार और उसके परिजनों को बांधकर जमकर पीटा गया। चीखपुकार सुनकर जब पास के ही बाग में सो रहे लोग वहां पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। एक महिला और नाबालिग लड़की को बदमाश दुष्कर्म की नीयत से खींचकर ले जाने लगे, लेकिन तब तक और लोग आ गए। पुलिस ने शनिवार रात चार के खिलाफ रिपोर्ट करते हुए दो को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सहसवान-दिल्ली मार्ग पर कई आम के बाग हैं। इनमें से एक बाग सपा नेता फखरे अहमद शोबी का भी है, जिसे उनके भाई शमसुल जुहा संभालते हैं। कस्बे के ही एक मोहल्ला का युवक इस बाग में चौकीदारी करता है। युवक का मामा पास ही के एक दूसरे व्यक्ति के बाग में चौकीदार है। शुक्रवार की शाम युवक अपने भाई, मां तथा दो मामाओं के साथ बाग पर बैठा बातचीत कर रहा था। रात करीब 11 बजे वहां चार बदमाश आ धमके। उनके हाथ में चाकू व तमंचे थे। आते ही बदमाशों ने सभी को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। युवक के अनुसार, उसके दो मामाओं को बदमाशों ने बांधकर डाल दिया और झोंपड़ी से लूटपाट करने लगे। उसकी मां और भाई ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें तमंचों की बटों और लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। बदमाशों ने उसकी मां से दुष्कर्म की कोशिश की।
शोर सुनकर आए मामा और उसके परिजनों को भी नही बख्शा
चौकीदार युवक के अनुसार, शोर सुनकर दूसरे बाग की रखवाली कर रहा उसका मामा, उनकी पत्नी, बेटा व नाबालिग बेटी वहां दौड़कर आए तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। मामा व उसके बेटे की जमकर पिटाई की तथा महिला व उसकी 12 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि बदमाश दोनों को वहां से खींचकर ले जाने लगे। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटी युवक की मां और उसका एक मामा चिल्ल्लाते हुए दिल्ली रोड की तरफ भागे। शोर सुनकर वहां लोग एकत्र होने लगे। ये देखकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
दो सगे भाइयों समेत चार थे बदमाश, पुलिस ने दो पकड़े
पीड़ित युवक के अनुसार, लूटपाट करने आए बदमाशों ने जब वहां टाॅर्च से रोशनी डाली तो उसने व उसके परिजनों ने उन्हें पहचान लिया। वारदात के बाद वे कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने खैरपुर खल्ली निवासी हारुन व शाहरुख पुत्रगण फारूख तथा आमिर व सिब्ते के खिलाफ शनिवार रात मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों में से हारुन व सिब्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सपा नेता बोले- आरोपियों पर हैं कई मुकदमे
सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने बताया कि सहसवान में उनका बाग है, जिसे उनके भाई संभालते हैं। शुक्रवार रात यहां खैरपुर के बदमाशों ने लूटपाट और महिलाओं से दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस मामले में वह थाना पुलिस से मिले और कार्रवाई की मांग की। आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वे इस प्रकार की वारदातों में शामिल रहे हैं। पीड़ितों के काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।