फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Keshavpur, the linter of the Panchayat Ghar fell, the mason was crushed and injured

केशवपुर में पंचायतघर का लिंटर गिरा, राजमिस्त्री दबकर घायल

Mon, 04 Oct 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
In Keshavpur, the linter of the Panchayat Ghar fell, the mason was crushed and injured
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवपुर में रविवार दोपहर पंचायतघर का लिंटर गिर गया, इससे दबकर राजमिस्त्री घायल हो गया। जबकि मजदूर बाल-बाल बच गए। राजमिस्त्री को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

केशवपुर गांव में 12 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पंचायतघर का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार दोपहर पंचायतघर पर लिंटर डाला जा रहा था। उस दौरान ग्राम प्रधान और ठेकेदार मौजूद थे। साथ ही तमाम मजदूर काम कर रहे थे। बताते हैं कि पंचायतघर का आधे से ज्यादा लिंटर डाला जा चुका था। तभी अचानक उसका लिंटर ढह गया। ये देखकर लिंटर के ऊपर खड़े मजदूर कूदकर दूसरी छत पर पहुंच गए। जबकि राजमिस्त्री रामबाबू 45 लिंटर के साथ नीचे जा गिरे और उसके मलबे में दब गए। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने मलबा हटाकर राजमिस्त्री को बाहर निकाला। लिंटर से दबकर उनके गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इससे ठेकेदार मौके से भाग गया। गांव के लोग राजमिस्त्री को एक निजी अस्पताल ले गए हैं। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ बीपी सिंह ने बताया कि केशवपुर गांव में लिंटर डालने के दौरान हादसा हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed