फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Bhatauli, attempt to capture an eight months baby

भटौली में आठ माह के बच्चे को अगवा करने की कोशिश

Tue, 15 Dec 2015 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 15 Dec 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
In Bhatauli,  attempt to capture an eight months baby
मां ने बदमाशों से भिड़कर अपने कलेजे के टुकड़े को छुड़ाया
विज्ञापन


भटौली निवासी वेद प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी और बेटे राहुल के साथ सोमवार को रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनकी पुत्रवधू आरती और भतीजी रानी घर पर अकेले थे। रात करीब 12.30 बजे दीवार फांदकर चार नकाबपोश बदमाश वेदप्रकाश के घर में घुस गए। बदमाशों ने बिना आहट किए आरती के पास सो रहे उसके आठ माह के पुत्र को उठा लिया। बाद में मुख्य दरवाजा खोलकर बदमाश वेदप्रकाश की बाइक घर से निकाल रहे थे। इसी दौरान आहट हो गई। आहट होने पर आरती जाग गई। आरती ने अपना आठ माह का पुत्र बदमाशों के पास देखा तो वह बदमाशों से भिड़ गई। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर पड़ोसी भी जाग गए। इस दौरान आरती ने अपने बेटे को बदमाशों से छुड़ा लिया। बदमाशों ने जब खुद को घिरता हुआ देखा तो वह भाग गए। वेदप्रकाश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस घटना से ही अनभिज्ञता जता रही है। एसएसआई दातागंज कोतवाली, अमित चौधरी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला संज्ञान में भी नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 
युवक लापता, अपहरण की आशंका
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी भोजराज (24) पुत्र लालाराम सोमवार दोपहर खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिवार वालों ने भोजराज को काफी तलाश किया। उसका सुराग नहीं लगा। भोजराज का मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। अनहोनी की आशंका के चलते परिवार वाले परेशान हैं। गुमशुदगी दर्ज कराने को कोताली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed