{"_id":"68a78569878f0a09e309b916","slug":"in-a-dispute-arising-out-of-a-noble-greeting-two-groups-of-eunuchs-fought-and-the-police-station-was-cordoned-off-badaun-news-c-123-1-bdn1011-145528-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नेक बधाई के उपजे विवाद में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नेक बधाई के उपजे विवाद में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, कोतवाली का घेराव
विज्ञापन
तोड़फो़ड़ के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वैन कार। संवाद
- फोटो : samvad
उझानी। नेक बधाई के उपजे विवाद में किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। एक गुट के किन्नर ने दूसरे गुट के किन्नर को कार में अगवा कर ले गए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अगवा किन्नर के साथियों ने अभियुक्तों के कार में तोड़फोड़ कर दी। अभियुक्त को उनके हवाले करने की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव कर दिया। दोनों गुट के किन्नरों ने पुलिस को तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला नारायण गंज निवासी शिवम उर्फ शिवानी व रामलीला ग्राउंड निवासी सुनीता मिश्रा के बीच इलाके की नेक बधाई को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसके चलते बुधवार को दोनों किन्नरों के गुटों में गाली गलौज होने के बाद मारपीट हो गई थी। शिवम ने बुधवार को ही पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि वह अपने इलाके पंखा रोड भूरे हलवाई के पास वाली गली से बधाई लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में विजय उर्फ सना आदि किन्नरों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस से शिकायत करने पर दूसरे गुट के किन्नर बौखला गए।
आरोप है कि गुस्साए किन्नरों ने बृहस्पतिवार को शिवम को कार में अगवा कर लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद अभियुक्त किन्नरों ने ही शिवम को पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी भनक शिवम के साथियों को लगी। वह कोतवाली पहुंचे। जहां सबसे पहले अभियुक्त किन्नरों की खड़ी कार में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर कोतवाली के सामने हंगामा किया। दो किन्नर नग्न हो गए। पुलिस के समझाने के बाद जब किन्नर शांत नहीं हुए तो लाठी फटकारनी पड़ी। इससे हंगामा कर रहे किन्नर तितर बितर हो गए। हालांकि बाद में दोनों किन्नर गुट ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उझानी कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तोड़फो़ड़ के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वैन कार। संवाद- फोटो : samvad
विज्ञापन