{"_id":"66b5250295017997c0078d34","slug":"in-a-close-contest-in-talibnagar-dhanvati-won-by-a-margin-of-15-votes-badaun-news-c-123-1-sbly1001-123790-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तालिबनगर में कांटे की टक्कर में धनवती 15 मतों के अंतर से जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तालिबनगर में कांटे की टक्कर में धनवती 15 मतों के अंतर से जीतीं
विज्ञापन
जगत ब्लॉक की ग्राम पंचायत रिजौली में प्रधान पद पर नेत्रपाल के जीतने पर प्रमाण पत्र दिया गया। स्
बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में चार प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर पड़े वोटों की गिनती पूरी हो गई है। वजीरगंज की तालिबनगर ग्राम पंचायत में कांटे की टक्कर रही। यहां पूर्व प्रधान शिवचरण की पत्नी धनवती को 231 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामदास को 216 वोट मिले। ऐसे में धनवती 15 मतों से विजयी घोषित की गईं। वहीं तीसरे प्रत्याशी रूपसिंह को 75 ही मत मिल सके। एडीओ पंचायत शशिकांत शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जिले में पांच ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में चार प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इसमें संबंधित प्रत्याशी व एजेंटाें के सामने काउंटिंग का काम कार्मिकों ने शुरू किया। ब्लॉक सालारपुर की ग्राम पंचायत भिन्दुलिया प्लासी में सबसे ज्यादा 1155 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बचे हुई अन्य ब्लॉकों में मतदाताओं की संख्या 700 से कम थी। ऐसे में मतगणना का काम दो घंटे के भीतर ही पूरा हो गया। आरओ व एआरओ ने निर्वाचित जनप्रतिधिनियों को प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया।
रेशमा ने 517 वोट से मेवाराम को हराया
सिलहरी। ब्लॉक सालारपुर की ग्राम पंचायत भिंदुलिया प्लासी में प्रधान पद पर दो उम्मीदवार आमने-सामने थे। कुल 1155 मतदाताओं में रेशमा को 836 तो मेवाराम को 319 वोट मिले। ऐसे में रेशमा 517 वोट से विजयी हुईं। उनको जीत का प्रमाण पत्र आरओ ने दिया। संवाद
विज्ञापन
नेत्रपाल 310 वोट पाकर विजेता घोषित
बदायूं। जगत ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिजौली में प्रधान पद पर तीन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इसमें मुख्य लड़ाई से माया काफी दूर नजर आईं। कुल 562 मतदाताओं में से महज 19 मतदाताओं ने उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि पप्पू को 233 ने वोट दिया। वहीं नेत्रपाल को 310 लोगाें ने अपना वोट देकर उनको प्रधान बनाया। संवाद
मुनेंद्रपाल बने अल्लीपुर चाचीपुर के प्रधान
इस्लामनगर। खंड विकास कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अल्लीपुर चाचीपुर के प्रधान पद के लिए डाले गए वोटों की गिनती का काम किया गया। इसमें 632 मत प्राप्त हुए थे, जिनमें कमियां मिलने पर 23 मत खारिज रद्द कर दिए गए। कुल 609 मताें की गिनती हुई। इनमें मुनेंद्र पाल सिंह को 287 और कमलेश को 244 मत मिले, जबकि पूरन लाल को 78 मत ही मिले। ऐसे में मुनेंद्र पाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 43 मतों से जीते। संवाद
प्यारे लाल बने क्षेत्र पंचायत सदस्य
आसफपुर। अंबियापुर ब्लॉक कार्यालय पर वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य बैरामई बुजुर्ग प्रथम पद पर दो प्रत्याशी ही मैदान में थे। ऐसे में इस पद पर जोरदार टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन परिणाम में काफी अंतर देखने के लिए मिला। यहां पर भी जनता की चुप्पी प्रत्याशी नहीं तोड़ पाए। इसकी वजह से परिणाम आने तक जीत की स्थिति अस्पष्ट थी। जब परिणाम आया तो प्यारेलाल को 404 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक को 298। संवाद