फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Immersion of Ganpati idols at Ganga Ghat, loud cheers

Budaun News: गंगाघाट पर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, गूंजे जयकारे

Mon, 25 Sep 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 25 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Ganpati idols at Ganga Ghat, loud cheers
कछला में विसर्जन को घाट की ओर प्रतिमा ले जाते गणेशभक्त। संवाद
उझानी/ कछला। बदायूं समेत आसपास के जिलों में चल रहे उत्सव के साथ ही भक्तों की टोलियां गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने गंगाघाट पर पहुंचने लगी हैं। रविवार को बदायूं में आवास-विकास के लाल मंदिर के भक्तों समेत बरेली में आंवला के भक्तों ने प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्त गुलाल से सराबोर हो गए।
विज्ञापन

सबसे पहले कासगंज के सोरों से गणेशभक्तों की टोली पहुंची। भक्तों ने गुलाल उड़ाते हुए घाट पर ही जश्न मनाया। इसके बाद गणपति के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा विसर्जित की गई। आवास-विकास बदायूं के भक्तों की टोली में शामिल मुनीश सक्सेना, अतुल वार्ष्णेय, गुड्डू चौहान, रत्नेश वर्मा, अनुज मिश्रा आदि ने बैंडबाजे के साथ घाट पर पूजन किया।
विज्ञापन

भक्तों ने नाव के जरिये मुख्यधारा में प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम कराया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चर भी किया। बरेली के आंवला के गणेश भक्त अजयपाल सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विसर्जन किया। आसपास इलाके से भी लोग छोटी प्रतिमाओं को लेकर घाट पर पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन से जुड़े पुरोहित हरीओम ने बताया कि रविवार को आधा दर्जन से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित हुई हैं। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाघाट पर मचा मगरमच्छ होने का शोर
कछला गंगाघाट पर दो दिन पहले रेतीले टापू के पास मगरमच्छ दिखाई देने का शोर जोर पकड़ता जा रहा है। शोर के बीच ही कुछ लोगों ने दुकानदारों को यहां बताया कि मगरमच्छ घाट के करीब तक आ गया। उसी दौरान एक और मगरमच्छ को कुछ ही दूरी पर देखा गया, लेकिन उसका आकार छोटा था। कुछ लोग मोटरबोट के जरिये टापू की ओर भी गए, लेकिन उन्हें मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। पहले भी शोर मचा था। इसे लेकर आसपास के दुकानदार भी सकते में पड़ गए थे। दो साल पहले गंगा में डाल्फिन मछली भी देखी गई थी।,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed