{"_id":"5d3863058ebc3e6c9f0f7b7d","slug":"illegal-possetion-badaun-news-bly3698135200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चस्पा होगी स्नातक की फाइनल लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चस्पा होगी स्नातक की फाइनल लिस्ट
विज्ञापन
बदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एडमिशन लेने से वंचित रहे गए छात्र-छात्राओं को लगातार मौका दिया गया है। मगर कॉलेज प्रशासन की माने तो अब विश्वविद्यालय की ओर से कोई तिथि नहीं बढ़ाई गई है। इसके तहत अब कॉलेजों में एडमिशन की फाइनल लिस्ट गुरुवार को चस्पा की जाएगी।
जिले में कई डिग्री कॉलेजों में स्नातक स्तर पर कुछ सीट खाली रह गई थीं। साथ ही काफी छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि एडमिशन की निकल जाने की वजह से प्रवेश प्रक्रिया में भाग नहीं ले सके। इसको लेकर कई शिकायतें विश्वविद्यालय तक पहुंच रही थीं। इसको ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से लगातार एडमिशन की तिथियों को बढ़ाया जा रहा था। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज के प्राचार्य संजीव सक्सेना ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से इस बार कोई तिथि बढ़ाने का निर्देश नहीं आया है। ऐसे में अब उम्मीद कम ही है कि विश्वविद्यालय स्तर से कोई तिथि बढ़ेगी। 21 जुलाई तक विश्वविद्यालय की साइट पर रजिस्ट्रेशन हुए थे, अब कॉलेज स्तर से फाइनल लिस्ट गुरुवार को चस्पा की जाएगी। उसमें जिन भी छात्र-छात्राओं का नाम आया है। उनका एडमिशन लिया जाएगा।