फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal charges, polio campaign boycott

अवैध वसूली का आरोप, पोलियो अभियान का किया बहिष्कार

Sun, 02 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली। Updated Sun, 02 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
आशाओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा मिला
विज्ञापन

विकास खंड बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कें अंतर्गत आने वाली आशाओं ने अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार कर कर दिया। बाद में आशा वर्कर ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आशा वर्कर शांत हुईं। 

आशा वर्कर रविवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में एकत्र हुईं। आशाओं ने चिकित्साधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। चिकित्साधीक्षक जब प्रांगण पहुंचे तो सभी ने उनको घेर लिया और आपबीती सुनाना शुरू कर दिया। इसके बाद आशाएं जुलूस के रूप में एसडीएम मोहम्मद उवैश के आवास पर पहुंची और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आशाओं ने आरोप लगाया है कि टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजना के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में तीस प्रतिशत तक अवैध वसूली की जाती है। आशाओं ने बताया कि इस बारे में कई बार चिकित्साधीक्षक से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज विकास खंड की सभी आशाओं ने रविवार को पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान नीता सिंह, अनीता शर्मा, आभा पाठक, सुखदेई, छोटी, श्यामा देवी, सुमन, शारदा, सावित्री, रामबेटी, रचना, सीता, शिवरानी, मुन्नी देवी, लज्जावती, कुसुमा, रंजीता, मंजू समेत अधिकांश आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed