{"_id":"682b867c5480fbdde7006f1e","slug":"ikhkheda-defeated-rajpur-roshannagar-by-three-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-139697-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ईखखेड़ा ने राजपुर-रोशननगर को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ईखखेड़ा ने राजपुर-रोशननगर को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
सचिन मीना को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
- फोटो : kathua
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को ईखखेड़ा और राजपुर-रोशननगर के मध्य मैच खेला गया। इसमें ईखखेड़ा ने तीन विकेट से मैच जीत लिया।
ईखखेड़ा के कप्तान विजनेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए राजपुर-रोशननगर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी खिलाड़ी 137 रनों का स्कोर बना पाए। इसमें सर्वाधिक रन डिंपल ने 18, मनोज कुमार ने 26, सुनील कुमार ने 14 एवं अरुण ने 10 रन बनाए। ईखखेड़ा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन ने पांच, शेरा मीना और शिवम कुमार ने दो-दो विकेट लिया।
इसके बाद 138 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी ईखखेडा टीम ने सात विकेट लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसमें शिवम-27, वीनेश कुमार-36, सुधाशु-18, शेरा मीना-18 और सचिन मीना ने आठ रन बनाए। वहीं राजपुर-रोशननगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीतू मीना और मनोज चौधरी ने दो-दो, अरुण मीना ने तीन विकेट लिए। इस प्रकार ईखखेड़ा की टीम को तीन विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सचिन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर पवन कुमार, प्रदीप कुमार यादव, मुन्ना यादव, उदयवीर सिंह, यशपाल, नमन मिश्रा, छत्रपाल, नितिन कुमार, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।