{"_id":"592f03974f1c1b1466bdb0b1","slug":"ig-zone-visits-district-the-law-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी जोन ने जाना जिले की कानून व्यवस्था का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी जोन ने जाना जिले की कानून व्यवस्था का हाल
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कानून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
आईजी जोन एसके भगत ने बुधवार को बदायूं पहुंच कर पुलिस अधिकारियों और सभी थानेदारों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। आईजी ने निर्देश दिए कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की तहरीर पर कार्रवाई की जाए। रमजान के मद्देनजर जिले में विशेष सतर्कता बरतने के भी उन्होंने निर्देश दिए। आईजी जोन बुधवार दोपहर बदायूं पहुंचे। पुलिस लाइंस में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस लाइंस सभागार में आईजी ने जिले के सभी थानेदारों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। रमजान के मद्देनजर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मामले में विवेचना बेवजह लंबित नहीं रहनी चाहिए। बैठक में एसएसपी चंद्र प्रकाश, एसपी सिटी कमल किशोर समेत सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे।