फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you win the booth, you win the election... BJP State Vice President gave this mantra

Budaun News: बूथ जीता तो चुनाव जीता... यह मंत्र दे गए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

Sat, 23 Mar 2024 04:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
If you win the booth, you win the election... BJP State Vice President gave this mantra
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को बदायूं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष/क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह ने पदाधिकारियाें को चुनाव प्रबंधन के गुर सिखाए। कहा, अब समय कम है। बूथ को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है। विजय का मंत्र यही है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ मजबूत होगा, तभी मत प्रतिशत बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि 2047 के विकसित भारत की नींव इसी पर टिकेगी। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि आज भारत में बदलाव आया है, विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है। आर्थिक क्षेत्र में पांचवें स्थान पर है और जल्द ही तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में नजर आएगा।
विज्ञापन

लोकसभा प्रभारी महाराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे। इस मौके पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed