फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you come first, you will get free millet along with rice and wheat.

Budaun News: पहले आओगे तो चावल-गेहूं के साथ बाजरा भी मुफ्त मिलेगा

Thu, 13 Apr 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
If you come first, you will get free millet along with rice and wheat.
नया फंडा : अगर देरी से पहुंचे तो अतिरिक्त चावल और गेहूं ही मिलेगा
विज्ञापन

- इस माह राशन 13 से 24 अप्रैल तक बंटेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अब तक कार्डधारक को जब समय मिलता था तब वह कोटे की दुकान पर जाकर राशन ले लिया करता था, पर अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने राशन वितरण के तौर-तरीकों के साथ ही राशन दुकानें खुलने के समय में बदलाव किया है। अब पहले आओ-पहले पाओ के हिसाब से राशन का वितरण होगा। यानी जो पहले आएगा उसे चावल और गेहूं के साथ बाजरा भी निशुल्क दिया जाएगा। अगर देर की तो उसे कुछ अतिरिक्त चावल और गेहूं ही निशुल्क दिया जाएगा।
जिले में 1424 राशन कोटे की दुकानें है। इन पर पीएचएच और अंत्योदय के करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्डधारक पंजीकृत हैं, जिनको शासन की ओर से कभी निशुल्क तो कभी सस्ते दामों पर राशन मुहैया कराया जाता है। शासन के निर्देश पर अभी राशनकार्ड धारकों के लिए निशुल्क में राशन का वितरण किया जा रहा है। हालांकि इस माह अभी राशन का वितरण शुरू नहीं किया गया था, लेकिन अब शासन से राशन वितरण की तिथि आ गई है। इसके तहत 13 से 24 अप्रैल तक राशन का वितरण होगा। इस बार राशन वितरण में भी परिवर्तन किया गया है। इसके तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निशुल्क राशन दिया जाएगा, जिसमें अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं, 20 किलो चावल और एक किलो बाजारा दिया जाएगा। ऐसे ही पीएचएच वालों को दो किलो गेहूं, दो किलो चावल और एक किलो बाजारा दिया जाएगा। वहीं बाजारा खत्म होने पर कार्ड धारकों को उसकी जगह पर चावल में एक-एक किलो मात्रा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन


वितरण के समय में भी किया गया है बदलाव
शासन ने राशन वितरण के साथ-साथ समय में भी परिवर्तन कर दिया है। इसके तहत अब राशन की दुकान सुबह छह बजे खोलनी होगी और राशन का वितरण रात नौ बजे तक करना होगा। ताकि सभी लोगों को आराम से राशन मिल सके। इससे गरीब-तबके के मजदूरी करने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन वितरण इस बार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। हालांकि राशन सभी को दिया जाना है, लेकिन पहले आने वाले को बाजारा भी दिया जाएगा। इसकी एवज में उनको एक किलो चावल कर दिया जाएगा, जबकि दुकानों को खोलने और बंद करने के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
-रमन मिश्रा, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed