फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   " If work pay 'not Run by Child Development

‘कार्य नहीं तो वेतन नहीं’ के आधार पर चलेगा बाल विकास

Sun, 01 Feb 2015 07:49 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 01 Feb 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है कि वह तत्काल अवैध कब्जा हटा लें अन्यथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में ब्लाक जगत, अम्बियापुर, इस्लामनगर एवं शहर की सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन स्थित अपने ही कक्ष में प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी सीडीपीओ के साथ बैठक कर अपनी मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि सभी सीडीपीओ डायरी बनाकर प्रतिदिन किए गए कार्यों का अंकन करें, उसी के आधार पर ग्राम प्रधान से पुष्टि कराने के साथ ही किसी कर्मचारी को गांव में भेजकर क्रास चेकिंग कराई जाएगी। फर्जी डायरी भरने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीडीपीओ निरंतर निरीक्षण कर खामियों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिलाओं एवं बच्चों को केंद्र पर बुलाकर लाएं और नियमित रूप से पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराएं। प्रभारी जिलाधिकारी ने बैठक में जगत ब्लाक की सीडीपीओ राधा यादव, अम्बियापुर के किशन चन्द्र, इस्लामनगर के विजय तिवारी एवं शहर की सीडीपीओ विजय लक्ष्मी के अनुपस्थित रहने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी ने कुपोषण मिटाओ अभियान के तहत चिन्हित किए गए 1590 कुपोषित बच्चों की संख्या को न काफी मानते हुए पुन: सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कुपोषण मिटाने के लिए वजन करने के लिए मशीन के अलावा अन्य किसी संसाधन की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने डीपीओ को निर्देश दिए हैं कि कार्य में रूचि न लेने वाली अथवा बाधा उत्पन्न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चिन्हीकरण करा लें जिससे उनके खिलाफ  कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर डीपीओ निर्मल शर्मा सहित सीडीपीओ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed