फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If five lakh is not given then threat of murder and disappearance of dead body

Budaun News: पांच लाख नहीं दिया तो हत्या कर शव गायब करने की धमकी

Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
If five lakh is not given then threat of murder and disappearance of dead body
बदायूं। पति समेत परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की धमकी दी है। महिला ने परेशान होकर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी चौक शेख पट्टी निवासी दीपाली की शादी ऊधम सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र के नन्दपुर नरकाटोपा निवासी शिवम जोशी पुत्र अनिल जोशी के साथ 15 फरवरी 2023 को हुई थी। माता-पिता ने 15 लाख रुपये खर्च किए। लेकिन पति समेत परिवार के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। वह लोग लगातार पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बताया है कि पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट की और माल जेवर छीन कर घर से निकाल दिया गया। हत्या की धमकी देते हुए कहा कि अगर दहेज की मांग पूरी नहीं की गई गई तो हत्या कर शव गायब कर दिया जाएगा। दहेज के उत्पीड़न से तंग होकर विवाहिता के पिता मानसिक तनावग्रस्त हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed