फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If demands are not kept Diwali Not celebrate engineer

मांगें नहीं मानीं तो दिवाली नहीं मनाएंगे इंजीनियर

Thu, 20 Oct 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
If demands are not kept Diwali Not celebrate engineer
मांगें नहीं मानीं तो दिवाली नहीं मनाएंगे इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हड़ताल के चलते विभागों में कार्य ठप, ठेकेदारों के लटके भुगतान

बीते 23 दिन से हड़ताल पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुधवार को ऐलान किया कि मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली पर्व नहीं मनाएंगे। साथ ही आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में लोनिवि प्रांगण में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रारंभिक ग्रेड-पे 4800 प्रदान नहीं किया जाता है, इंजीनियर हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। बोले की वह अपनी मांगों को लेकर काफी समय से संघर्ष करते आ रहे हैं लेकिन कोई तबज्जो नहीं दी जा रही है। बताया कि मुख्यमंत्री ने विगत दिनों सिद्धार्थ नगर में भ्रमण के दौरान वहां डिप्लोमा इंजीनियरों से मुलाकात की थी। जहां मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था। बावजूद इसके संज्ञान नहीं लिया गया। बैठक में कहा कि 21 अक्तूबर को सभी विभागों के प्रोन्नत सहायक अभियंता भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि हड़ताल के चलते विभागों में कार्य ठप पड़ा है। जबकि ठेकेदारों का भुगतान लटक गए हैं। इस मौके पर इं. श्रीकृष्ण, आरएन मौर्य, अनिल शर्मा, राहुल, एनएल शर्मा, रामौतार यादव, एके मिश्र, राजवीर सिंह, यशपाल सिंह, धर्मेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed