{"_id":"5884f9184f1c1bc77cf00677","slug":"i-ll-vote-painted-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आई विल वोट’ के रंग में रंगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आई विल वोट’ के रंग में रंगा शहर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
‘आई विल वोट’ के रंग में रंगा शहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त प्रमांशु ने सबको दिलाई मतदान कराने की शपथ
विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने सबको आई विल वोट का संदेश देने की कोशिश रविवार को पुरजोर ढंग से की। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से पुलिस लाइंस में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए मतदान का महत्व बताया गया, साथ ही पतंगबाजी, रंगोली और मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार जौहरी, बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु, चुनाव आयोग के व्यय प्रेक्षक एम मुरली मोहन और जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त प्रमांशु ने मौजूद मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके बाद डीपॉल स्कूल की छात्राओं ने दंगल-दंगल गीत पर मतदान का महत्व बताया। अन्य स्कूल-कॉलेजों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दोपहर में शहर के मुख्य मार्गों पर स्कूली बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने मार्च किया। मानव श्रृंखला बनाकर लिखा ‘आई विल वोट’ लिखा गया। सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, स्वीप प्रभारी रणविजय सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
--------
सहयोगी संस्थाओं में कार्यक्रम सफल बनाने का जोश
बदायूं। ‘आई विल वोट’ स्लोगन के तहत मतदान अवश्य करने की अपील वाले इस कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सहयोगी संस्थाओं में खासा जोश नजर आया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, ड्रग्स एसोसिएशन, आईएमए के पदाधिकारी, अधिवक्ताओं की उपस्थिति और लोकतंत्र के प्रति उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इस बार प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान करने के लिए अभी से उत्सुक है। जिले में पहली बार मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम इतने बड़े पैमाने पर किया गया। एनआईसी की वेबसाइट पर प्रसारण किया गया। संचालन मास्टर आकिल खां, डॉ. शोहराब, डॉ. शैलेंद्र कबीर, भूराज सिंह एवं भानु प्रकाश, मुशर्रफ हुसैन सहित माध्यमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------
सिग्नेचर कैंपेन से लिया लिखित समर्थन
बदायूं। मतदान महोत्सव में शामिल होने आए अधिकांश लोगों की मौजूदगी को जिला प्रशासन ने सिग्नेचर कैंपेन के जरिए समर्थन प्राप्त किया। पुलिस लाइंस परिसर में 60 मीटर से लंबी प्लास्टिक शीट पर हस्ताक्षर अभियान (सिग्नेचर कैंपेन) चलाया गया। इस सीट पर हजारों लोगों ने हस्ताक्षर करके लिखित रूप से मतदान करने की बात कही।
------
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि ऐसा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रदेश के अन्य किसी जनपद में आयोजित नहीं किया गया होगा। मतदाता जागरूकता से संबंधित स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभावित करने वाले थे।
-प्रमांशु, मंडल आयुक्त, बरेली
------
हमारे देश में मतदान की स्वतंत्र परंपरा से देश का प्रत्येक नागरिक अपनी सरकार चुनता है। इस मामले में विश्व के तमाम देश हमसे पीछे हैं। इसलिए सभी को सारे काम बाद में करके प्राथमिकता पर मतदान करना चाहिए।
-पवन कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
-------
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता होगी, तभी कुशल प्रजातंत्र होगा, जिस प्रकार पुण्यदान करने से व्यक्ति को लाभ होता है, उसी प्रकार मताधिकार का प्रयोग राष्ट्रहित में होगा।
-महेंद्र यादव, एसएसपी