फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   I am troubled by my wife... A young man hanged himself from a tree after writing a suicide note and died

Budaun News: पत्नी से परेशान हूं... सुसाइड नोट लिखकर पेड़ पर लटक गया युवक, मौत

Mon, 19 May 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
I am troubled by my wife... A young man hanged himself from a tree after writing a suicide note and died
मृतक परवेंद्र की फाइल फोटो।
उझानी। घरेलू कलह में एक युवक ने पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी जेब से निकले सुसाइड नोट में मौत की वजह पत्नी से परेशान होना लिखा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अहीरटोला मोहल्ला निवासी परवेंद्र पाल (30) पुत्र सियाराम शनिवार शाम करीब चार बजे घर से अचानक निकला। रात करीब नौ बजे चाचा रायसिंह ने सियाराम के खेत में नीम के पेड़ पर लटके भतीजे परवेंद्र को देखा तो शोर मचाया। चाचा और भाई सोनू समेत मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उतारे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उसके पैंट की जेब चेक की तो उसमें सुसाइड नोट निकला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सुसाइड नोट देखा तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि परवेंद्र ने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह पत्नी से परेशानी लिखा है। उसने यह भी लिखा है कि आत्महत्या के पीछे उसके परिजनों को हाथ नहीं है। रविवार दोपहर में शव का पोस्टमॉर्टम कराके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

मृतक के भाई और पत्नी के मायके वालों से कहासुनी
परवेंद्र का शव पेड़ से उतार कर परिवार के लोग घर पहुंचे तो किसी ने मृतक पत्नी से कुछ कह दिया। यह बात उसके मायके पक्ष के लोगों को बुरी लगी। वह कहने लगे कि गलती तो परवेंद्र ने की है। उसे अगर कोई परेशानी थी तो पत्नी के मायके के लोगों को बताता। आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाने के बाद ही पुलिस को आत्महत्या के बारे में अवगत कराया गया। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। वजह सिर्फ घरेलू कलह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed