Budaun: शराब पीने के विरोध पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला, आरोपी पति फरार
बदायूं के गांव भिलौलिया में शराब पीने का विरोध करने पर युवक ने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद शव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव भिलौलिया में रविवार शाम 30 वर्षीय गुड्डो देवी की उसके ही पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या बताई गई है। इस पर थाना पुलिस ने आरोपी को तलाश करना शुरू कर दिया है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जोरी नगला निवासी गुड्डो देवी की शादी करीब 11 साल पहले भिलौलिया निवासी सुरेंद्र के साथ हुई थी। गुड्डो के तीन बेटी और दो बेटे हैं। उसके भाई प्रमोद ने बताया कि उसकी बहन के पति सुरेंद्र को शराब पीने की लत है। वह रोजाना शराब पीकर घर आता था और परिवार वालों से गालीगलौज व मारपीट करता था।
Bareilly: बिथरी ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी की मुश्किलें बढ़ीं, अविश्वास प्रस्ताव पर 27 दिसंबर को होगी बैठक
उसकी बहन शराब पीने का विरोध करती थी। वह जितना विरोध करती थी। सुरेंद्र उससे ज्यादा शराब पीता था। इससे लगातार घर में क्लेश हो रहा था। रविवार शाम भी सुरेंद्र शराब पीकर आया था। पहले उसने गुड्डो के साथ मारपीट की। बाद में उसने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग गया। उसके परिवार वाले भी कहीं चले गए।
इस दौरान पड़ोसियों ने गुड्डो देवी के मायके वालों को कॉल करके बताया कि सुरेंद्र उसके साथ मारपीट कर रहा है। उसने महिला का शव फंदे से लटका दिया है। इससे मायके वाले पहुंच गए और उन्होंने सूचना देकर थाना पुलिस को बुला लिया। जिससे पुलिस ने सोमवार दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या बताई गई है। सोमवार को मायके वालों ने तहरीर नहीं दी। वह मंगलवार को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या बताई गई है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज होगी।
आरोपी पति ने शनिवार रात भी की थी मारपीट
गुड्डो के भाई प्रमोद ने बताया कि उसके बहनोई ने बहन के साथ शनिवार रात भी मारपीट की थी। रविवार सुबह गुड्डो ने कॉल करके अपने मायके वालों को बताया था। इस पर मायके वालों ने कह दिया था कि हर परिवार में छोटा मोटा लड़ाई झगड़ा होता है। उन्होंने गुड्डो को समझाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सुरेंद्र उसकी हत्या ही कर देगा।
एसएसपी डॉ.ओपी सिंह ने बताया कि बिल्सी के भिलौलिया में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। अब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।