फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband had relations with other women, wife was beaten and thrown out of the house.

Budaun News: पति के अन्य महिलाओं से संबंध, पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Tue, 30 Sep 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Husband had relations with other women, wife was beaten and thrown out of the house.
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रोटा निवासी संजीव मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसने अपनी बेटी की शादी कासगंज में की थी। दामाद के गैर महिलाओं से संबंध हो गए हैं। उसका पति एक लड़की को लेकर भाग गया। कासगंज थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। अब पति समेत चार लोगों के खिलाफ वजीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संजीव मिश्रा ने बताया है कि उसने अपनी बेटी रूचि की शादी कासगंज के मोहल्ला रामवली कॉलोनी के रहने वाले निखिल पाराशर के साथ 29 अप्रैल 2021 को हुई थी। पति निखिल पाराशर, ननद हेम शिखा मिश्रा, गुरुप्रिया शर्मा, नन्दोई प्रकाश शर्मा दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 29 मई 2024 को पति निखिल पाराशर ने रुचि को घर से निकाल दिया। कहा कि यदि बिना कार के ससुराल आई तो जान से मार देंगे। महिला थाने में समझौता वार्ता के बाद निखिल पाराशर रुचि को ससुराल ले गया। कासगंज जाकर कुछ दिनों बाद फिर से प्रताड़ित करने लगा। उसके अन्य लड़कियों से संबंध हैं। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed