{"_id":"6a5e803f054c37049207d516","slug":"husband-called-the-police-over-the-preparation-of-a-gravy-based-vegetable-dish-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168962-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्नी ने बनाई रसेदार सब्जी, पति ने बुला ली पुलिस, जमकर किया हंगामा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्नी ने बनाई रसेदार सब्जी, पति ने बुला ली पुलिस, जमकर किया हंगामा; देखें वीडियो
Tue, 21 Jul 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:38 AM IST
सार
बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र से अजब मामला सामने आया है। पत्नी ने रसेदार सब्जी बनाई तो नशे में धुत युवक ने पुलिस बुला ली। इसके बाद जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्यौली में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। पत्नी के रोजाना रसेदार (पतली) सब्जी बनाने से नाराज युवक ने डायल-112 पर कई बार कॉल कर पुलिस बुला ली। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला समझा और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, अरविंद कश्यप ने कथित रूप से शराब के नशे में पुलिस को चार से पांच बार कॉल की। पुलिस के पूछने पर उसने शिकायत की कि वह सूखी सब्जी खाना चाहता है, लेकिन उसकी पत्नी रोजाना रसेदार सब्जी बना देती है। युवक की शिकायत सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को समझाया कि इस तरह के घरेलू विवाद के लिए आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग न करें। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने दोनों को आपसी समझ से विवाद सुलझाने की सलाह दी, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन