फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hundred static magistrates will keep an eye on the practical exams of UP Board

Budaun News: यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर नजर रखेंगे सौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Thu, 06 Feb 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hundred static magistrates will keep an eye on the practical exams of UP Board
बदायूं। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। जिले में सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। बुधवार को इसकी सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में दूसरे चरण में नौ फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। बोर्ड के निर्देश पर प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जानी है, जिसकी रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए बोर्ड ने सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उनकी निगरानी में केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। वह परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कक्ष निरीक्षकों को गले में पहने रहने होंगे आईडी कार्ड
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा कराने वाले कक्ष निरीक्षकों के आईडी कार्ड बोर्ड द्वारा ही भेजे जाएंगे। जिसे कक्ष निरीक्षकों को अनिवार्य रूप से गले में ही पहने रहना होगा। हर आईडी कार्ड पर कक्ष निरीक्षकों की फोटो लगी होगी। जिले में परीक्षा के लिए करीब तीन हजार कक्ष निरीक्षकों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed