फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Humidity increased after drizzle, clouds remained overcast

Budaun News: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, छाए रहे बादल

Thu, 08 May 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased after drizzle, clouds remained overcast
बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर जाते बाइक सवार। संवाद
बदायूं। बुधवार को दोपहर बाद शहर समेत आसपास के इलाकों में हुई बूंदाबांदी से कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। बारिश रुकने के बाद उमस होने से दोबारा गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे लोगों को धूप से राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चटक धूप थी। दोपहर तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे अचानक से बादल छा गए। बादल छाने से लोगों को गर्मी से कुछ सुकून मिला। दोपहर दो बजे बारिश होने लगी, पैदल और बाइकों पर चलने वाले लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा। बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर आवागमन थम गया। बारिश होने तक सड़कें सूनसान बनी रहीं। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश रुकने के बाद आवागमन शुरू हुआ तो शहर में कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। शहर के लालपुल चौराहा, लावेला चौक, इंद्रा चौक, बाबूराम मार्केट चौराहा, छह सड़का, घंटाघर आदि स्थानों पर लोग जाम में फंसे रहे। काफी देर के बाद हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed