{"_id":"091710b2658442738671f02803ba3afd","slug":"ht-from-current-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी करंट से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी करंट से युवक की मौत
Dataganj
Updated Thu, 18 Jun 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन पर पैर पड़ने से सुभान सिंह नाम के युवक की मौत हो गई। घटना क्षेत्र के गांव खुकुड़ी में हुई। बिजली इस गांव में बिजली विभाग ने बिना खंभों के अस्थाई रूप से बांस-बल्ली लगाकर बिजली सप्लाई चालू की थी। इसका खामियाजा सुभान सिंह को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
खुकुड़ी गांव निवासी सुभान सिंह (32) पुत्र भरतपाल बुधवार को घर की छत पर सोया था। गुरुवार तड़के वह लघुशंका के लिए उठा। रात में किसी समय हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उसकी छत पर गिर गया था। इस तार पर सुभान सिंह का पैर पड़ गया। सप्लाई चालू थी। करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई अशोक कुमार का कहना है कि गांव में बिजली विभाग ने अस्थाई रूप से बांस-बल्ली लगाकर लाइनें खींच दी हैं। कागजों में यह गांव विद्युतीकृत है लेकिन यहां बिजली की लाइनें है, खंभे नहीं हैं।
विज्ञापन