Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   HPCL to devise new strategy to break syndicate in budaun

बदायूं दोहरा हत्याकांड: सिंडिकेट तोड़ने की तैयारी में एचपीसीएल, प्लांट में नए सिरे से होंगी निविदाएं

Sun, 22 Mar 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 22 Mar 2026 12:17 AM IST
सार

बदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद कंपनी अब पूरे सिंडिकेट को तोड़ने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक प्लांट में नए सिरे से टेंडर होंगे। नए टेंडर में कड़ी शर्तें जोड़ी जाएंगी ताकि स्थानीय रसूखदार ठेकों पर कब्जा न कर सकें।

विज्ञापन
HPCL to devise new strategy to break syndicate in budaun
एचपीसीएल प्लांट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के गांव सैंजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद उपजे संकट ने अब संचालन के पूरे मॉडल को बदलने पर मजबूर कर दिया है। प्लांट में पसरा सन्नाटा और मजदूरों का पलायन केवल एक वारदात का असर नहीं, बल्कि उस समानांतर तंत्र के ढहने का परिणाम है, जिसे आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके परिवार ने खड़ा किया था।
विज्ञापन


कंपनी के सूत्रों के अनुसार, अब पुराने ढर्रे पर काम शुरू करना संभव नहीं है। इसलिए एचपीसीएल प्रबंधन पूरी कार्यप्रणाली को बदलने और नए सिरे से पारदर्शी निविदाएं आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। यही कारण है कि 133 करोड़ की लागत वाले इस प्लांट को दोबारा शुरू होने में अभी और वक्त लग सकता है। सीबीजी प्लांट करीब 133 करोड़ रुपये की लागत से बना है और लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन 27 जनवरी 2024 को हुआ था। यहां पराली और गोबर से कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) बनाई जाती है, जिसे टैंकरों के माध्यम से एचपी पेट्रोल पंपों तक पहुंचाया जाता है। प्लांट में प्रतिदिन करीब 14 मीट्रिक टन सीबीजी गैस और लगभग 65 मीट्रिक टन ठोस जैविक खाद का उत्पादन होता है। खाद को एफपीओ के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही कार्ययोजना पर लग सकती है मुहर 
जांच में यह साफ हो गया है कि प्लांट के संचालन से जुड़ी कमान अप्रत्यक्ष रूप से अजय प्रताप के पास थी। चाहे वह पराली की आपूर्ति हो या श्रमिकों का प्रबंधन, हर जगह आरोपी का 50 प्रतिशत तक का हिस्सा तय था। अब कंपनी इस रसूख को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। नए टेंडर में कड़ी शर्तें जोड़ी जाएंगी ताकि स्थानीय रसूखदार ठेकों पर कब्जा न कर सकें। सोमवार से इस कार्ययोजना पर आधिकारिक मुहर लग सकती है।

कई कर्मचारी ऐसे थे, जो कभी काम पर नहीं आए 
प्लांट में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी थीं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी के रसूख के चलते कई ऐसे कर्मचारी तैनात थे जो कभी काम पर नहीं आए, लेकिन उनका पूरा वेतन निकलता था। इस वेतन का आधा हिस्सा सीधे अजय प्रताप की जेब में जाता था। प्लांट में पराली की आपूर्ति पीलीभीत, पंजाब, बरेली और शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों से होती थी। इन वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग से लेकर श्रमिकों की व्यवस्था तक में अजय प्रताप सिंह का दबदबा था। उसके नाम से कोई आधिकारिक ठेका नहीं था, लेकिन ठेकेदारों को काम करने के लिए उसे लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा देना पड़ता था।

एक ऑडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिजन एक भाजपा कार्यकर्ता को धमकी देते हुए जान से मारने की बात कह रहे है। कह रहे हैं कि उनकी पकड़ सरकार में काफी अंदर तक है ऐसे में उनसे भिड़ना महंगा पड़ेगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।


आरोपी के भाई ने ली थी नई कार तो भाजपा नेता ने दी चाभी
आरोपी अजय प्रताप सिंह के भाई ने बीते दिनों जब एक नई कार खरीदी थी तो एक भाजपा नेता ने एजेंसी पर पहुंचकर उसकी चाभी उसे सौंपी थी। इस समय यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसके अलावा सत्ताधारी नेताओं के साथ आरोपी के परिजनों की नजदीकी से लेकर फोटो भी चर्चा का विषय बन रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed