{"_id":"66f99661346b32e18a0e7164","slug":"how-will-malaria-stop-when-ward-boys-treat-patients-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126790-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैसे रुकेगा मलेरिया जब वार्ड बॉय करेंगे मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैसे रुकेगा मलेरिया जब वार्ड बॉय करेंगे मरीजों का उपचार
विज्ञापन
दबतोरी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेते मरीज। संवाद
बदायूं। जिले में फैल रहा मलेरिया रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित नजर आ रहा है। इसका एक मात्र कारण चिकित्सकों द्वारा की जा रही लापरवाही मानी जा रही है। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जा रही है।
रविवार को आयोजित मेले में जिले की 43 नवीन पीएचसी पर 2625 मरीज पहुंचे। कहीं वार्ड ब्वॉय तो कहीं फार्मासिस्ट मरीजों को दवाएं देते नजर आए। कुछेक पीएचसी को छोड़कर सभी जगह यहीं हाल था।
कछला में नहीं मिला मरीजों को उपचार
कछला। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछला पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में खाना-पूर्ति होती नजर आई। यहां सुबह साढ़े दस बजे तक अस्पताल में कोई भी नहीं पहुंचा। कछला क्षेत्र के गांव चतुरीनगला से पहुंचे मरीज बदन सिंह व रामदेई ने बताया कि वह काफी देर पहले अस्पताल आ गए, लेकिन कोई डॉक्टर व कर्मचारी नहीं मिला। अस्पताल में डॉक्टर एवं अन्य कार्मिकों के कमरे बंद थे। बताया कि फार्मासिस्ट चन्द्रप्रकाश जल्दबाजी में आए और यह कहकर चले गए कि बैठे रहो थोड़ी देर बाद देखेंगे। चन्दनपुर से दवा लेने आईं बीना किसी के नहीं मिलने पर लौट गईं। डॉक्टर के न पहुंचने पर फार्मासिस्ट चन्द्रप्रकाश ने बताया कि डॉक्टर महेश प्रताप की तीन जगह ड्यूटी लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
वार्ड बॉय ने मरीजों के हाथ में थमा दी दवा
रिसौली। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसौली पर वार्ड बॉय मदनलाल मौजूद मिले। वह मरीजों को दवा बांट रहे थे। 1:30 बजे तक बुखार के दस, दाद-खाज खुजली के आठ और सर्दी-जुकाम के सात मरीज पहुंचे। मोबिन अंसारी ने कहा- अस्पताल को आने वाला रास्ता कीचड़ से भरा है। यहां फार्मासिस्ट ही मरीजों की समस्या सुनकर दवाएं दे रहे थे। संवाद
फोटो- 10
दबतोरी में 25 मरीजों ने कराई जांच
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर आयोजित जनआरोग्य मेले में 25 मरीजों ने अपनी जांच कराकर दवा ली। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फुरकान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जहीर अहमद, फार्मासिस्ट समद अली आदि मौजूद रहे। संवाद
48 मरीजों का किया गया उपचार
रेहडिया। नौली हरनाथपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 48 मरीज देखे गए। इसमें दाद-खाज-खुजली के मरीज पहुंचे। मलेरिया की 10 जांचें हुईं, इसमें एक मरीज मलेरिया से संक्रमित मिला। अस्पताल परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं। गंदगी बहुत है। अस्पताल में पानी पीने के लिए नल तो लगा है, पर वह खराब पड़ा है।
मेलों में अलग से डॉक्टरों की ड्यूटी लगाकर मरीजों का इलाज कराने के निर्देश हर बार दिए जा रहे हैं। अगर कहीं डॉक्टर नहीं पहुंचे हैं तो जांच कराके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। -रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ