वजीरगंज। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पांच समूह संचालिकाओं को सराहनीय कार्यों के लिए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और ब्लाक प्रमुख गुड्डो देवी ने प्रमाण-पत्र दिए गए। पांच प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी महिलाओं को को भी चाबी सौंपी गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। सदर विधायक ने कहा कि लोक माता रानी अहिल्याबाई धर्मनिष्ठ रहीं। उन्होंने लोक कल्याण के उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने मुगल शासन में 3000 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। इसमें समूह सखी, स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी व महिला ग्राम प्रधानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर एडीओ शशिकांत शर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राघव चौहान, सरिता शर्मा, जयपाल, राहुल वार्ष्णेय, जयपाल दिवाकर, नरेश गुर्जर, रविंद्र शर्मा, हीरालाल, अनिल, राजू टाइगर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।