{"_id":"66ec7a73a4ab16d8ae0a61a4","slug":"house-collapsed-in-the-rain-in-jori-nagla-village-badaun-news-c-123-1-sbly1035-126117-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गांव जोरी नगला में बारिश में ढहा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गांव जोरी नगला में बारिश में ढहा मकान
विज्ञापन
कादरचौक के गांव जोरीनगला में ढहे मकान का मलबा देखता युवक। संवाद
उझानी। कादरचौक क्षेत्र के गांव जोरी नगला में बारिश के दौरान बुधवार रात भुवनेश कुमार का मकान ढह गया। कमरे में भरा भूसा समेत अनाज भी मलबे की चपेट में आ गया।
जोरी नगला निवासी भुवनेश के दो मकान हैं। एक में परिवार के सदस्य रहते हैं। बराबर स्थित दूसरे मकान में भूसा और अनाज के अलावा अन्य सामान रखा था। रात करीब नौ बजे दो कमरों का मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने गृहस्वामी समेत उनके परिजनों को आवाज लगाई तो वह दूसरे मकान में दिखे। वह दौड़कर मौके पर पहुंचे।
भुवनेश ने बताया कि मकान की उन्होंने पिछले महीने ही करीब एक लाख रुपये खर्च कर मरम्मत कराई थी। उसके आसपास बारिश का पानी भर गया था। गृहस्वामी ने नुकसान के बारे में राजस्व कर्मियों को भी अवगत करा दिया है।